Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 25, 2024, 09:02 AM (IST)
Merry Christmas 2024: भारत समेत दुनियाभर में आज यानी 25 दिसंबर, 2024 को बड़ी धूम-धाम से क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देकर चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और क्रिसमस विश करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को अलग अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप स्टिकर (WhatsApp Stickers) आपके लिए एकदम ठीक हैं। इन स्टिकर के जरिए आप अपने भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। आइए नीचे आर्टिकल में जानते हैं कैसे आप व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करके भेज सकते हैं… और पढें: Republic Day 2026: पुराने नहीं, WhatsApp पर खुद बनाकर भेजें नए गणतंत्र दिवस स्पेशल स्टिकर्स, जानें कैसे
1. क्रिसमस विश करने के लिए अपने Android या फिर iPhone में व्हाट्सएप ओपन करें।
2. ऐप में उस चैट को ओपन करें, जिसे आप क्रिसमस विश करना चाहते हैं।
3. मैसेज बॉक्स के बगल में बने स्टिकर बटन पर क्लिक करें।
4. यहां पर + आइकन दिखाई देगा, उस पर प्रेस करें।
5. फिर स्क्रीन पर तीन विकल्प ‘ALL Stickers’, ‘My Stickers’ और ‘Discovers Stickers Apps’ नजर आएंगे। उनमें से तीसरे ऑप्शन को चुनें।
6. यहां आप क्रिसमस स्टिकर लिखकर सर्च करें।
7. अब आपको कई सारे स्टिकर मिलेंगे, जो आपको पसंद आए उसे डाउनलोड कर लें।
8. इसके बाद ‘Add to WhatsApp’ पर क्लिक करें।
9. अब आप अपनी पसंद का स्टिकर भेजकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दे सकेंगे। और पढें: WhatsApp का ये AI फीचर हुआ वायरल, अब AI से बनाएं कुछ भी स्टिकर, जानें कैसे भेजें
व्हाट्सएप स्टिकर के अलावा आप Gif का उपयोग करके भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसे दोस्तों व परिजनों को भेजने के लिए स्माइल आइकन पर क्लिक करके Gif पर टैप करें। अब सर्च बॉक्स में क्रिसमस लिखें। आपको स्क्रीन पर क्रिसमस से जुड़े जीआईएफ दिखाई देंगे। उनमें से किसी एक पर टैप करें। इसके बाद जीआईएफ सेंड हो जाएगा। और पढें: Happy New Year 2026: WhatsApp पर खास अंदाज में करना है न्यू ईयर विश, ऐसे भेजें स्पेशल स्टिकर
अगर आप व्हाट्सएप में एक बार सभी को विश करना चाहते हैं, तो आप स्टेटस लगा सकते है या फिर ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाकर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। इससे आपको अलग-अलग विश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।