Kargil Vijay Diwas: खास अंदाज में देनी है विजय दिवस की शुभकामनाएं, खुद बनाकर ऐसे भेजें स्पेशल WhatsApp Stickers
Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देने की सोच रहे हैं, तो आप WhatsApp Stickers का सहारा ले सकते हैं। नीचे स्टिकर बनाकर भेजने का पूरा तरीका बताया गया है।
Published By: ajay verma | Published: Jul 26, 2025, 09:04 AM (IST)
Kargil Vijay Diwas: भारत और पाकिस्तान के बीच सन 1999 में कारगिल युद्ध हुआ, जिसमें भारतीय सेना ने दुश्मन को बूरी तरह से तबाह किया और जीत हासिल की। इस युद्ध को ऑपरेशन विजय कोडनेम दिया गया। इसमें 500 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद हुए और 1000 से अधिक वीरों ने घायल होकर भी विरोधियों का डटकर सामना किया।
यह खास दिन हमारे वीरों को समर्पित है। इस खास मौके पर आप अपने परिजनों और दोस्तों को WhatsApp पर अलग अंदाज में विजय दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप खुद विजय दिवस के स्टिकर बनाकर दोस्तों व परिवार के सदस्यों को भेज पाएंगे। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका...
How to Make WhatsApp Sticker
Kargil Vijay Diwas के लिए स्टिकर बनाने में Meta AI आपके बहुत काम आने वाला है। इस चैटबॉट की मदद से आप आसानी से WhatsApp Sticker बना सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें :
- अपने स्मार्टफोन में सबसे पहले WhatsApp ओपन कर लें।
- चैंट पेज में नीचे की ओर एक नीले रंग का सर्किल बना है, उसे ओपन करें।
- अब मेटा एआई एक्टिव हो जाएगा।
- यहां स्टिकर बनाने के लिए Create Kargil Vijay Diwas Sticker कमांड दें।
- इसके बाद चैटबॉट अपने आप कुछ तस्वीर बनाएगा, जिसे आपको डाउनलोड करना है।
- इतना करने के बाद जिसे आप विजय दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, उसकी चैट विंडो ओपन कर लें।
- फिर चैट बॉक्स पर क्लिक करें।
- आपको स्टिकर सेक्शन मिलेगा, उसमें जाएं।
- क्रिट बटन पर क्लिक करें।
- अपने हिसाब से फोटो को एडिट करके सेव कर दें।
- अब आपको आपके द्वारा बनाया गया स्टिकर स्टिकर सेक्शन में नजर आएगा, जहां से आप उसे भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
WhatsApp Status
अगर आप स्टिकर नहीं भेजना चाहते हैं, तो आप Meta AI द्वारा बनाई गई फोटो को स्टेटस पर लगाकर एक साथ सभी को कारगिल विजय दिवस विश कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।