iPhone से अपने दोस्तों को चुटकियों में शेयर करें अपनी लोकेशन, जानें कई तरीके

iPhone अपने यूजर्स को लोकेशन शेयर करने के कई तरीके देता है। वे मैसेज और कंपनी की ऐप के जरिए आसानी से अपनी लोकेशन अपने परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 19, 2023, 03:54 PM (IST)

हाइलाइट

  • Apple iPhone कंपनी की ऐप फोन के ऐप दोनों से लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
  • Find My App से आईफोन यूजर को लोकेशन शेयर की जा सकती है।
  • Messages ऐप के जरिए आईफोन से एंड्रॉयड यूजर्स को भी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

iPhone में कई तरह से लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन मिलता है। iOS यूजर्स Find My App, Messages ऐप और Family Sharing के जरिए अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। आज हमने यहां आपको आईफोन से लोकेशन शेयर करने के आसान और कई तरीके बताने वाले हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी लोकेशन अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर पाएंगे। और पढें: सिर्फ 'Lock Ho ja' कहते ही लॉक हो जाएगा आपका iPhone, हर किसी को नहीं पता यह सीक्रेट ट्रिक

iPhone से ऐसे शेयर करें लोकेशन

Apple, आईफोन यूजर्स को एंड्रॉयड डिवाइस का यूज करने वालों को भी लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है। हमने नीचे दिए गए स्टेप्स में चार अलग-अलग तरीकों के बारे में बताया है। और पढें: iPhone 15 हो गया सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा धमाकेदार डिस्काउंट

Messages से शेयर करने का तरीका

  • यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए Messages ऐप ओपन करें। फिर उस कॉन्टैक्ट की चैट खोलें, जिसे लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
  • फिर स्क्रीन पर सबसे ऊपर आ रहे कॉन्टैक्ट के नाम या प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीचे Send My Current Location के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही आपकी करेंट लोकेशन का एक मैप थंबनेल बनकर आ जाएगा।
  • यदि सामने वाले के पास आईफोन है और वह मैप पर टैप करेगा तो Apple Maps के जरिए लोकेशन देख पाएंगे।
  • अगर उनके पास आईफोन नहीं होगा तो उन्हें एक Apple Maps की लिंक मिलेगी, जो ब्राउजर पर ओपन होगी।

Find My App से ऐसे भेजें लोकेशन

यह ऐप Find My iPhone और Find My Friends ऐप का कॉम्बिनेशन है। यह केवल आईफोन यूजर्स के साथ ही काम आएगा। और पढें: क्या iPhone 18 Pro में मिलेगा छोटा Dynamic Island? Apple कर रहा नए डिजाइन का टेस्ट, लीक में हुआ खुलासा

  • इसके लिए सबसे पहले Find My App ओपन करें।
  • अब लेफ्ट साइड में आ रहे People के आइकन पर क्लिक कर दें।
  • कॉन्टैक्ट की लिस्ट पर दिए गए + आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर Share My Location ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब उस कॉन्टैक्ट का नाम डालें, जिसे लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
  • फिर सेंड पर क्लिक कर दें। अब यह सिलेक्ट करें कि आप कितनी देर के लिए लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
  • अब आपको एक पॉप अप बॉक्स दिखेगा, जो आपको बताएगा कि आपने अपनी लोकेशन शेयर करना शुरू कर दिया है।
  • इसके बाद आपने जिसको लोकेशन शेयर की है, उसे एक नोटिफिकेशन मिलेगी। फिर वे उसे फाइंड माई ऐप में देख सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।