iPhone 15 हो गया सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा धमाकेदार डिस्काउंट
Apple के iPhone 15 पर इस समय शानदार ऑफर मिल रहा है। विजय सेल्स की Apple Days Sale में यह फोन भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ काफी सस्ता हो गया है। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 09:51 AM (IST)
iPhone का क्रेज हमेशा से ही लोगों में सबसे ज्यादा रहा है, खासकर Apple के iPhone 15 मॉडल को लोग इसके शानदार कैमरा, फास्ट परफॉर्मेंस और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स की वजह से पसंद करते हैं। इसी बीच ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विजय सेल्स ने अपनी Apple Days Sale’ की घोषणा की है, जो 11 अप्रैल शुरू हो चुकी है और 16 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में Apple के कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 15 की डील को लेकर हो रही है, जिसमें यह फोन बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPhone 15 पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर क्या हैं?
इस ऑफर के तहत iPhone 15 (128GB वेरिएंट) जिसकी असल कीमत लगभग ₹59,900 है, डिस्काउंट के बाद ₹56,900 का मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को SBI, ICICI और Axis Bank जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2000 तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस बैंक ऑफर को जोड़ने के बाद इसकी कीमत और कम होकर करीब ₹54,900 तक पहुंच जाती है।
क्या एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है?
इस सेल में एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसमें ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन देकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। अगर किसी पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू ₹10000 तक मिलती है, तो उस पर विजय सेल्स की तरफ से अतिरिक्त ₹10000 का बोनस भी दिया जा रहा है, यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को लगभग ₹20,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस तरह सभी ऑफर्स को जोड़कर iPhone 15 की प्रभावी कीमत ₹35,000 से भी कम हो सकती है, हालांकि यह पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।