WhatsApp पर करना चाहते है कॉल शेड्यूल, यहां जानें आसान तरीका

WhatsApp में कॉल शेड्यूल करने की सुविधा मिलती है। यदि आप भी कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं, तो तरीका जानने के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Apr 09, 2025, 01:30 PM (IST)

WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है। इस एप्लिकेशन का यूजरबेस करोड़ों में है। सभी इस ऐप के जरिए चैटिंग से लेकर ऑडियो व वीडियो कॉल तक करते हैं। यही कारण है कि कंपनी यूजर्स की सुविधा के लिए समय-समय पर प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर जोड़ती है। इनमें से एक शेड्यूल फीचर है, जो कॉल करने वाले यूजर्स के बहुत काम आएगा। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

अगर आप भी कॉल करने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो यह टूल आपके काम आएगा। इसके माध्यम से आप कॉल को शेड्यूल कर पाएंगे। इससे आपको यह याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कब और किससे बात करनी है। चलिए आपको बताते हैं कॉल शेड्यूल करने का स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका... और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

ऐसे करें व्हाट्सएप पर कॉल शेड्यूल

  • अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप ओपन करें।
  • उस यूजर या फिर ग्रुप में जाएं, जिसके लिए आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं।
  • मैसेज बार के बगल में बने + आइकन पर टैप करें।
  • यहां आपको इवेंट फीचर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद नया पेज ओपन होगा।
  • उसमें सारी डिटेल भरने के बाद वीडियो या वॉइस में से किसी एक को चुनें।
  • फिर सेंड बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह कॉल शेड्यूल हो जाएगी।

कब रिलीज हुआ यह फीचर

व्हाट्सएप के शेड्यूल फीचर को पिछले साल यानी 2024 में लॉन्च किया गया। इस सुविधा को खासतौर पर उन यूजर के लिए लाया गया, जो चैटिंग के मुकाबले कॉलिंग व मीटिंग ज्यादा करते हैं। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

हाल ही में आई यह सुविधा

बताते चलें कि व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए हाल ही में म्यूजिक जोड़ने की सुविधा प्रदान की थी। इसके जरिए अब व्हाट्सएप स्टेटस में अपनी पसंद का सॉन्ग लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको स्टेटस पर जाना होगा और म्यूजिक आइकन पर टैप करना होगा। फिर अपनी पसंद का गाना सर्च करें और सेट कर दें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।