Aadhaar Fraud का कभी नहीं होंगे शिकार, बस घर बैठे करें ये काम
आज के समय में Aadhaar Card पहचान का माध्यम बन गया है। सिम लेनी हो या फिर बैंक अकाउंट खुलवाना हो, सभी के लिए आधार का उपयोग करना पड़ता है। इसके साथ ही आधार से जुड़े धोखधड़ी के मामले भी बढ़ गए हैं।
Published By: ajay verma | Published: Apr 15, 2026, 04:30 PM (IST)
Aadhaar Card के इस्तेमाल के साथ धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। साइबर ठग फर्जी ईमेल, मैसेज या कॉल के माध्यम से आधार नंबर हासिल करके निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल आदि चुराकर लोगों को शिकार बनाते हैं। कई मामलों में फर्जी आधार बनाकर चूना लगाया जा रहा है। इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। हम आपको इस खबर में कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने आधार और निजी डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं...
आधार लॉक (Aadhaar Lock)
Aadhaar Card को सुरक्षित रखने के लिए सिक्योरिटी फीचर को एड किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से आप अपने आधार कार्ड को लॉक करके रख सकते हैं, जिससे कोई भी आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इसके उपयोग से आपका निजी डेटा भी सुरक्षित रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि लॉक हुए आधार को अनलॉक भी किया जा सकेगा।
इस फीचर के एक्टिव होने पर कोई भी व्यक्ति या एजेंसी आपके आधार तक नहीं पहुंच सकेगी। इससे आपका आधार सिक्योर रहेगा और आप धोखाधड़ी से बचे रहेंगे। अगर आप भी स्कैम का शिकार नहीं होना चाहते और आधार लॉक करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां आधार लॉक करने का पूरा तरीका बताएंगे।
कैसे करें आधार लॉक ? (How to lock Aadhaar Card ?)
आधार लॉक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें :
- आधार कार्ड पर ताला लगाने के लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।
- लॉग-इन करके आगे बढ़ें।
- माय आधार सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको लॉक और अनलॉक का विकल्प मिलेगा।
- उस पर टैप कीजिए।
- अपना आधार नंबर एंटर करें।
- अब ओटीपी आएगा।
- उसे दर्ज कीजिए।
- इसके बाद आधार लॉक हो जाएगा।
ऐप पर ऐसे करें लॉक
आप मोबाइल ऐप में जाकर आधार को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए ऐप ओपन करके सर्विस में जाएं। यहां आपको लॉक/अनलॉक फीचर मिलेगा। उस टैप करें। फिर OTP डालकर लॉक कर दें। इस तरह आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।