WhatsApp पर किसी ने आपको कर दिया है ब्लॉक, ऐसे करें पता

WhatsApp में ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। इसके जरिए किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक किया जा सकता है। आपको भी किसी ने ब्लॉक किया है और आप इसका पता लगाना चाहते हैं, तो नीचे आर्टिकल पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Mar 06, 2024, 05:09 PM (IST) | Edited: Mar 06, 2024, 05:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp बहुत लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है
  • इसमें ब्लॉक करने की सुविधा मिलता है
  • कुछ बातों का ध्यान रखकर ब्लॉक होने का पता लगाया जा सकता है

WhatsApp कम्युनिकेशन का अहम जरिया बन गया है। अब ज्यादातर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करने के लिए इस ही प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, जब कोई किसी को किसी कारणवश व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है। अगर आपको भी किसी ने ब्लॉक कर दिया है, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काम आएगा। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप पता लगा सकेंगे कि आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया गया है या नहीं। और पढें: WhatsApp का मजेदार फीचर, ऑफिस वाले लोग जरूर देखें ये ट्रिक, ऐसे करना होगा यूज

How to check if someone blocked you on WhatsApp

सिंगल टिक

अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया गया है या नहीं, तो उस यूजर को मैसेज सेंड करें। मैसेज के नीचे काफी समय से डबल की जगह सिंगल टिक दिखाई दे रहा है, तो समझ जाए कि आपको ब्लॉक किया गया है। और पढें: WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब चैट स्क्रीन दिखेगी एकदम अलग

कॉल करें

व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती है। इसके जरिए चेक किया जा सकता है कि आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं। इसके लिए आप उस यूजर को कॉल करें। यदि कॉल कनेक्ट नहीं होता है, तो इसका मतलब है कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है। और पढें: WhatsApp में जल्द आ सकता है ये कमाल का फीचर, आपकी चैटिंग को बना देगा सुपर आसान

ग्रुप में करें ऐड

व्हाट्सएप के ग्रुप में ब्लॉक करने वाले यूजर को ऐड नहीं किया जा सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको ब्लॉक किया है या नहीं, तो उस यूजर को किसी ग्रुप में ऐड करके देखें। यदि कॉन्टैक्ट ऐड नहीं होता है, तो 100 प्रतिशत आप ब्लॉक हो चुके हैं।

नोट :- अगर आपको ऊपर बताए गए सभी संकेत मिल रहे हैं, तो संभवता आपको ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि, ये संकेत निश्चित प्रमाण नहीं हैं, क्योंकि व्हाट्सएप में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनसे लास्ट सीन, स्टेटस और प्रोफाइल फोटो को हाइड किया जा सकता है।

आखिर में बताते चलें कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए पिछले महीने के अंत में बुलेट, नंबर, ब्लॉक और इनलाइन टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल को ऐड किया था। ये टूल एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। इनके जरिए यूजर्स बेहतर तरीके से मैसेज भेज सकेंगे। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर बोल्ड, इटैलिक और मोनोस्पेस को ऐड किया गया था।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।