WhatsApp पर छिपाना चाहते हैं अपनी DP? फॉलो करें ये सिंपल ट्रिक

WhatsApp पर DP छिपानी की सुविधा उपलब्ध है। यदि आप इस प्लेटफॉर्म पर कुछ खास कॉन्टैक्ट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर छिपाना चाहते हैं, लेकिन प्रोसेस नहीं पता है, तो आप प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Mar 30, 2023, 03:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर कई काम के फीचर मौजूद हैं।
  • इनमें से एक हाइड प्रोफाइल पिक्चर है।
  • यूजर इस सुविधा के माध्यम से अपनी पिक्चर को छिपा सकते हैं।

WhatsApp पर काफी संख्या में फीचर्स मौजूद हैं। इनके बारे अधिकतर यूजर्स को पता है। लेकिन कई ऐसी सुविधाएं भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी है। इन ही में से एक हाइड प्रोफाइल फोटो है। इसके जरिए यूजर अपनी डिस्प्ले पिक्चर यानी DP को हाइड कर सकते हैं। अगर आप भी व्हाट्सऐप पर खास कॉन्टैक्ट्स से अपनी प्रोफाइल फोटो छिपाना चाहते हैं, तो हम आपको इस खबर के माध्यम से पिक्चर हाइड करने का आसान तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं... और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

एंड्रॉइड यूजर्स WhatsApp पर ऐसे हाइड करें प्रोफाइल पिक्चर

  • DP छिपाने के लिए व्हाट्सऐप ओपन करें।
  • राइट टॉप कॉर्नर में बने ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद सेटिंग में जाएं।
  • सेटिंग में जाने के बाद आप प्राइवेसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद प्रोफाइल फोटो पर टैप करें, जहां आपको Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody विकल्प मिलेगा।
  • इनमें से आप My Contacts Except को चुनकर उन कॉन्टैक्ट्स को सिलेक्ट करें, जिनसे आप प्रोफाइल फोटो छिपाना चाहते हैं।
  • इस तरह आप अपनी डीपी हाइड कर सकेंगे।

नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPhone यूजर्स भी ऊपर बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके व्हाट्सऐप पर कुछ खास कॉन्टैक्ट्स से अपनी प्रोफाइल फोटो को छिपा सकते हैं। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

इस फीचर की चल रही है टेस्टिंग

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप इस समय अपने यूजर्स की सुविधा के लिए एडिट मैसेज फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने से यूजर अपने मैसेज को आसानी से एडिट कर सकेंगे। फिलहाल, इस सुविधा को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एडिट मैसेज को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी Approve new participants फीचर की भी टेस्टिंग कर रही है, जिसके आने के बाद यूजर्स को ग्रुप में जुड़ने के लिए एडमिन से परमिशन लेनी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।