फुल हो गया है स्मार्टफोन का स्टोरेज? ऐसे फटाफट डिलीट करें WhatsApp की फोटो और वीडियो
WhatsApp पर आने वाली फोटोज और वीडियो से फोन का स्टोरेज फुल हो जाता है। इससे बचने के लिए आप मीडिया फाइल को डिलीट कर सकते हैं। इसके कई तरीके हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 27, 2023, 04:22 PM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp में कई तरीकों से आप मीडिया फाइल डिलीट कर सकते हैं।
- स्मार्टफोन से भी मीडिया फाइल को भी डिलीट कर सकते हैं।
- व्हाट्ऐस की सेटिंग में फोटो डिलीट का ऑप्शन आता है।
WhatsApp में आप न चाहते हुए भी कई ग्रुप्स में ऐड हो जाते हैं। इससे आपके फोन में कई फोटो और वीडियो सेव हो जाती हैं। इस कारण फोन स्टोरेज फुल होने की दिक्कत आ जाती है। भले ही आप चैट्स को म्यूट और अर्काइव कर दें, लेकिन इन ग्रुप्स और चैट्स में आने वाली फोटोज आपके फोन के स्टोरेज को फुल कर देती हैं।
हालांकि, ऐसे कई तरीके हैं, जिनका यूज करके आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस से अनचाहे व्हाट्सऐप मीडिया को डिलीट कर सकते हैं। अगर आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो परेशान न हों। हम यहां WhatsApp फोटो, वीडियो, फाइलों और अन्य कंटेंट को डिलीट करने के कई तरीके बताने वाले हैं।
Whatsapp का इन-बिल्ट स्टोरेज टूल करें यूज
- व्हाट्सऐप यूजर्स सेटिंग में जाकर स्टोरेज मैनेजर का यूज करके यह देख सकते हैं कि किस फाइल ने कितना स्टोरेज लिया है। इसके बाद उन फोइलों को डिलीट कर सकते हैं, जिनकी जरूरत नहीं होगी।
- इसके लिए व्हाट्सऐप सेटिंग में जाएं। फिर ऐप की होम स्क्रीन पर आ रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद सेटिंग में जाएं।
- अब Storage and Data पर क्लिक कर दें। फिर Manage Storage पर क्लिक करें।
- आपको व्हाट्सऐप द्वारा यूज किए जाने वाले स्टोरेज की डिटेल, सजेशन और मीडिया साइज के अनुसार चैट लिस्ट दिखाई देंगी।
- सभी चैट में सबसे अधिक जगह लेने वाली फाइलों को देखें। 5MB से बड़ी फाइल पर जाकर एक फोटो पर लांग प्रेस करें। फिर अन्य फाइलों पर टैप करके सिलेक्ट कर लें। फिर Delete बटन पर क्लिक कर दें।
चैट सेटिंग में से भी डिलीट कर सकते हैं फोटोज
WhatsApp यूजर्स चैट सेटिंग में जाकर भी मीडिया फाइल सिलेक्ट कर सकते हैं। चैट स्क्रीन पर आ रहे तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करें। या प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके भी आप चैट सेटिंग में जाएं। वहां Mediam, Links और Docs के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
अब आपके सामने चैट में शेयर हुई सभी मीडिया फाइल आ जाएंगी। यहां आप सभी फाइल को सिलेक्ट करके डिलीट कर सकते हैं।
गैलरी में जाकर डिलीट कर दें सभी फोटो
- व्हाट्सऐप के अलावा आप स्मार्टफोन की गैलेरी में जाकर भी व्हाट्सऐप फोटोज डिलीट कर सकते हैं।
- साथ ही Google Photos में जाकर भी व्हाट्सऐप फोटो डिलीट की जा सकती है।
- फोटोज ओपन करें। फिर लाइब्रेरी में जाएं। फिर उन फोटोज और वीडियो को सिलेक्ट करें, जिन्हें डिलीट करना चाहिए।
- डिलीट करने के लिए Move to Trash ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इन फाइलों को हमेशा के लिए Library पर क्लिक करें। फिर डिलीट पर जाकर उन फाइल को सिलेक्ट कर लें, जिन्हें डिलीट करना चाहते हैं और Delete Permanently पर क्लिक कर दें।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।