WhatsApp पर कैसे चेक करें पेमेंट हिस्ट्री, स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें यह आसान तरीका

WhatsApp Payments काम के फीचर्स में से एक है। यूजर इसके जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। साथ ही, इसमें पेमेंट हिस्ट्री चेक करने की सुविधा भी मिलती है। आइए नीचे जानते हैं ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने का तरीका।

Published By: ajay verma | Published: Mar 13, 2023, 08:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Payments के जरिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
  • इस प्लेटफॉर्म पर पेमेंट हिस्ट्री चेक करने की सुविधा मिलती है।
  • व्हाट्सऐप ने साल 2021 में इस फीचर को रोलआउट किया था।

आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने या फिर ऑडियो व वीडियो कॉल करने के लिए नहीं बल्कि पेमेंट करने के लिए भी किया जाता है। अगर आप भी व्हाट्सऐप के जरिए पेमेंट करते हैं और अपनी पेमेंट हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैसे करें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में व्हाट्सऐप पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए नीचे जानते हैं... और पढें: पब्लिक प्लेस में नहीं सुनना चाहते WhatsApp का वॉइस मैसेज, टेक्स्ट में बदलकर ऐसे पढ़ें

WhatsApp Payments

पेमेंट हिस्ट्री चेक करने का आसान तरीका बताने से पहले हम आपको बता दें कि कंपनी ने साल 2021 में अपने प्लेटफॉर्म पर WhatsApp Payments फीचर को जोड़ा था। यह सुविधा आपके फोन नंबर के जरिए बैंक अकाउंट को प्लेटफॉर्म से जोड़ती है, जिससे आप किसी भी नंबर पर बिना रुकावट के पेमेंट कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

Android यूजर्स कैसे चेक करें पेमेंट हिस्ट्री :

  • व्हाट्सऐप ओपन करें।
  • राइट साइड में बने थ्री-डॉट मेन्यू बटन पर क्लिक करें।
  • यहां पर पेमेंट्स ऑप्शन को चुनें।
  • इसके बाद आपको हिस्ट्री ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर टैप करें।
  • इस तरह आप पेमेंट हिस्ट्री देख पाएंगे।

iOS यूजर्स कैसे चेक करें पेमेंट हिस्ट्री :

  • अपने मोबाइल पर व्हाट्सऐप ओपन करें।
  • सेटिंग टैब में जाएं।
  • इसके बाद पेमेंट ऑप्शन को चुनें।
  • अब पेमेंट हिस्ट्री टैब पर क्लिक करें।
  • आपको यहां पेमेंट हिस्ट्री देखने को मिलेगी।

जल्द रिलीज होगा यह फीचर

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप इस समय अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर ऐड करने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Approve new participants है। इस फीचर के आने से लोगों को ग्रुप में जुड़ने के लिए एडमिन से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही वह ग्रुप में जुड़ पाएंगे। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

बता दें कि यह फीचर फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस सुविधा को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।