Gmail Feature: Grammar से Keyboard shortcuts तक, जीमेल के जानते हैं ये 5 फीचर्स
Gmail Feature: गूगल की ईमेल सर्विस के ये 5 स्पेशल फीचर्स हैं। इनकी मदद से यूजर्स ग्रामर से लेकर कई शॉर्टकट को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 18, 2023, 06:02 PM (IST)
हाइलाइट
- Gmail की सेटिंग्स में कई यूजफुल फीचर्स मौजूद हैं।
- इसमें सिग्नेचर शामिल करने से लेकर ऑटो करेक्शन भी है।
- यूजर्स चाहें तो Gmail की भाषा भी बदल सकते हैं।
Gmail Feature: Google की Gmail हर एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद है। स्कूल, कॉलेज या फिर ऑफिस में कोई Email भेजना हो। अधिकतर यूजर्स इस ईमेल सर्विस का फायदा उठाते हैं। लेकिन कई बार छोटी सी गलती यूजर्स की छवि को धूमिल कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप Google की Gmail सर्विस के इन फीचर्स को जान लें।
Gmail की भाषा बदलें
जीमेल सर्विस की भाषा बदलना बहुत ही आसान है और इसके लिए लेफ्ट साइड में मौजूद सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद सेटिंग्स का ऑप्शन आ जाएगा। उस पर क्लिक करके सबसे ऊपर भाषा बदलने का ऑप्शन मिल जाएगा। इसमें अंग्रेजी भाषा डिफॉल्ट है, उसकी जगह हिंदी समेत दूसरी भाषाओं का ऑप्शन चुन सकते हैं।
Grammar सजेशन को ऑन/ऑफ करना आसान
Gmail की सेटिंग्स के अंदर डिफॉल्ट टेक्स्ट स्टाइल के नीचे ग्रामर का ऑप्शन दिया गया है। इसमें यूजर्स अपनी सहूलियत के मुताबिक, उसे ऑन और ऑफ क र सकते हैं। चेजेंस को सेव करने के बाद नीचे की तरफ दिए गए सेव ऑप्शन पर जरूर क्लिक कर दें।
Signature शामिल करना है आसान
जीमेल से ईमेल भेजने पर अक्सर यूजर्स उसमें नीचे की तरफ अपने बारे में लिखना भूल जाते हैं। ऐसे में यूजर्स My signature को भर सकते हैं, जो जीमेल की सेटिंग्स में मौजूद है। इसमें एक से ज्यादा सिग्नेचर को शामिल किया जा सकता है। पुराने सिग्नेचर को एडिट भी किया जा सकता है।
Spelling को कर सकते ऑन/ऑफ
Google की Gmail सर्विस में स्पेलिंग चेक डिफॉल्ट ऑन होती है और स्पेलिंग चेक को ऑफ भी कर सकते हैं। इसके लिए जीमेल सेटिंग्स के अंदर जनरल कैटेगरी के अंदर ऑप्शन मौजूद है।
सेंड ईमेल को रोक सकते हैं
जीमेल की सेटिंग के अंदर General नाम का ऑप्शन है, उसमें Undo Send का ऑप्शन दिया है। इसमें यूजर्स सेंड मैसेज को रोकने के समय को बढ़ा सकते हैं। जीमेल की तरफ से 30 सेकेंड का समय किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।