Google I/O 2026: अब Gmail Inbox खुद देंगे आपके सवालों के जवाब, आया नया AI फीचर

Google ने अपने इवेंट Google I/O 2026 में Gmail के लिए नया AI फीचर ‘Gmail Live’ लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपने Inbox से सीधे सवाल पूछ सकेंगे और Gemini AI जरूरी Emails से तुरंत जवाब ढूंढकर देगा। यह फीचर Email Search को आसान, तेज और पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने वाला है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 20, 2026, 01:44 PM (IST)

Google ने अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में Gmail के लिए एक नया AI फीचर पेश किया है, जिसका नाम 'Gmail Live' रखा गया है। यह फीचर यूजर्स को अपने Gmail Inbox से बातचीत करने की सुविधा देगा, यानी अब लोगों को किसी जरूरी ईमेल को ढूंढने के लिए बार-बार अलग-अलग Keywords टाइप नहीं करने पड़ेंगे। यूजर सीधे सामान्य भाषा में सवाल पूछ सकेंगे और Gemini AI उनके Inbox से जवाब निकालकर देगा। Google का कहना है कि यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद मददगार होगा, जिनके Inbox में हजारों Emails मौजूद रहते हैं और जरूरी जानकारी ढूंढना मुश्किल हो जाता है। कंपनी ने इसे Gmail के AI Inbox Experience का अगला बड़ा कदम बताया है। और पढें: Google I/O 2026: पूरी तरह से बदल गया Google Search, अब AI की तरह करेगा काम

Gmail Live कैसे ढूंढेगा आपके जरूरी Emails की जानकारी?

Google के मुताबिक Gmail Live यूजर्स के सवालों को इंसानों की तरह समझ सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी यूजर को अपनी Flight Timing, Dentist Appointment, Airbnb Door Code या बच्चों के स्कूल इवेंट की जानकारी चाहिए, तो वह सीधे पूछ सकेगा। Gmail Live संबंधित Emails को स्कैन करके तुरंत जवाब देगा। Google की Product Lead Devanshi Bhandari ने बताया कि यह फीचर Follow-up Questions को भी समझता है और बातचीत के दौरान Topic बदलने पर भी सही जवाब देने की क्षमता रखता है। डेमो के दौरान Gmail Live ने 'Trip' और 'Field Trip' जैसे शब्दों का फर्क भी समझा और अलग-अलग Emails से जरूरी Details निकालकर दिखाई। और पढें: Google I/O 2026: आखिर क्या है Antigravity 2.0 AI Tool, मिलेगा ये बड़ा फायदा

Image Credits:Google

क्या Gmail अब AI Assistant की तरह जवाब देगा?

कंपनी ने बताया कि Gmail Live केवल Search Tool नहीं होगा, बल्कि यह एक Conversational AI Assistant की तरह काम करेगा। यूजर्स इसे आवाज के जरिए भी इस्तेमाल कर पाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे लोग Gemini या ChatGPT जैसे AI Chatbots से बात करते हैं। Google का मानना है कि AI को लोगों के रोजमर्रा के कामों में यूजफुल बनाना जरूरी है और Gmail Live उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, हालांकि Google ने साफ किया कि पुराने Gmail Search को हटाया नहीं जा रहा है। यूजर्स चाहें तो पहले की तरह Keyword Search का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। इससे पहले Google Photos में AI Search Feature को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद कंपनी को AI Search को Optional बनाना पड़ा था। और पढें: Google लेकर आया खास टूल, कीमत की तुलना कर खुद बताएगा कहां मिलेगी बेहतर डील

Image Credits:Google

Gmail में और कौन-कौन से नए AI फीचर्स आए हैं?

इसके अलावा Gmail में कई नए AI फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं। इनमें Ready-to-Send Drafts, Instant File Access और To-Do Tasks को सीधे Manage करने की सुविधा शामिल है। Google ने बताया कि AI Inbox Experience अब केवल Google AI Ultra Subscribers तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे Google AI Pro और Plus Subscribers के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि Voice-Based Gmail Live फीचर की शुरुआत इस साल गर्मियों के अंत तक होगी और शुरुआती दौर में यह सिर्फ Google AI Ultra Subscribers को मिलेगा। Google का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे AI फीचर्स लोगों के Email इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।