G20 Summit 2023: आज बंद हैं कौन से रास्ते? Google Maps पर ऐसे करें चेक

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में आप Google Maps की मदद से घर बैठे चेक कर सकते हैं कि कौन-सा रास्ता खुला है और कौन-सा बंद है।

Published By: ajay verma
Published: Sep 06, 2023, 01:16 PM (IST)

हाइलाइट

  • G20 Summit 2023 दिल्ली में 9 सितंबर से शुरू होने वाला है।
  • इस दौरान यातायात प्रभावित रहेगा।
  • Google Maps के जरिए आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कौन-सी रोड बंद रहेगी।

G20 Summit 2023: आज से जी20 शिखर सम्मेलन भारत की राजधानी दिल्ली में शुरू हो गया है। यह बैठक 9 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी। सुरक्षा के लिहाज से कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई है और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहेगा। ऐसे में अगर आप जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और निकलने से पहले जानना चाहते हैं कि कौन-सी रोड बंद रहेगी, तो इसके लिए आप Google Maps का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपको मैप्स पर बंद रोड की जानकारी मिलेगी। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps

Google Maps पर कैसे चेक करें ब्लॉक रोड

1. अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स ओपन करें। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान

2. 'सर्च हेयर' बार पर टैप करें।

3. यहां वो लोकेशन एंटर करें, जहां आप जाना चाहते हैं।

4. अब एंटर करें।

5. इसके बाद आपको स्क्रीन पर मैप नजर आएग, जिसमें लाल रंग का रोड क्लोजर का आइकन दिखाई देगा।

गूगल मैप्स पर ब्लॉक रोड को ऐसे करें रिपोर्ट

1. अपने मोबाइल पर गूगल मैप्स ओपन करें।

2. सर्च बार पर जाएं।

3. यहां लोकेशन दर्ज करें।

4. अब आपको मैप नजर आएगा, जिसमें आपको लाल रंग का रोड क्लोजर दिखाई देगा।

5. उस आइकन पर टैप करके आप ब्लॉक रोड को रिपोर्ट कर सकते हैं।

6. इससे फायदा यह होगा कि अन्य यूजर्स को उस बंद रोड के बारे में पता चल जाएगा।

G20 में AI-जनरेटेड अवतार करेगा मेहमानों का स्वागत

भारत पहली बार जी20 सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें 20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इस समिट में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान AI जनरेटेड अवतार मेहमानों का स्वागत करेगा। साथ ही, 26 स्क्रीन भी लगाई जाएंगी, जिनमें वैदिक काल से लेकर आज के मॉर्डन टाइम तक के डेमोक्रेटिक ट्रेडिश को भी दर्शाया जाएगा। इसके अलावा, हड़प्पा काल के स्टैच्यू को भी शोकेस किया जाएगा।

एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा भारत मंडपम

भारत मंडपम के पास DRDO द्वारा तैयार किया गया एंटी ड्रोन सिस्टम को लगाया गया है। इसकी खूबी है कि यह लोकेशन के आसपास उड़ने वाले ड्रोन को ट्रैक करने के साथ उसके सर्वर को जाम कर देता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन विजन एल्गोरिदम तकनीक का उपयोग किया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।