Fridge यूज करते समय की गई ये छोटी गलतियां पड़ेंगी भारी, कूलिंग कम होने के साथ बढ़ेगा बिजली का बिल
फ्रिज हमारी अहम जरूरत है। हम अक्सर अंजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे रेफ्रिजरेटर की कूलिंग कम हो जाती है और बिजली का बिल बढ़ जाता है। यहां उन ही गलतियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सुधारने से कूलिंग बनी रहेगी और बिल कम आएगा। साथ ही, फ्रिज की लाइफ भी बढ़ जाएगी।
Published By: ajay verma | Published: May 20, 2026, 10:16 AM (IST)
गर्मी के सीजन में अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका फ्रिज अच्छी कूलिंग नहीं कर रहा है और बिजली का बिल भी बढ़ रहा है। अगर आप भी इस ही समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके मतलब का है। हम आपको यहां रोजमर्रा में की जाने वाली गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे न सिर्फ इलेक्ट्रिसिटी बिल में इजाफा होता है बल्कि फ्रिज की कूलिंग और लाइफ भी कम हो जाती है।
ओवरलोड
ज्यादातर लोग फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान रख देते हैं, जिससे ठंडी हवा पास नहीं हो पाई है। इस कारण कंप्रेसर पर जोर पड़ता है और बिजली ज्यादा कंज्यूम करता है। इसके साथ कूलिंग भी प्रभावित होती है। कूलिंग बनाए रखने और बिजली के बिल को कम करने के लिए कंटेनर के बीच गैप बनाकर रखें। इससे एयर पास होती रहेगी और इलेक्ट्रिसिटी की यूसेज कम होगी। साथ ही, कंप्रेसर पर भी अधिक दबाव नहीं पड़ेगा।
देर तक डोर खुला रखना
हम में से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि पानी पीते या कुछ खाते वक्त फ्रिज का दरवाजा खुला रखते हैं। इससे फ्रिज की गैस कम होती है और गर्म हवा अंदर जाने लगती है, जिससे कूलिंग बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। जब भी कुछ खाए या फिर पानी पीए, तो डोर बंद कर दें। इससे कूलिंग खराब नहीं होगी और कंप्रेसर सामान्य रूप से काम करेगा।
सेटिंग
लोग फ्रिज की कूलिंग बढ़ाने के लिए तापमान को बिल्कुल कम पर सेट कर देते हैं। इससे कूलिंग तो होती है, लेकिन कंप्रेसर ज्यादा पावर कंज्यूम करता है। इससे बिजली के बिल में भी इजाफा होता है। इससे बेहतर है कि अपने रेफ्रिजरेटर के टेम्परेचर को सामान्य लेवल पर सेट करें, जिससे इलेक्ट्रिसिटी ज्यादा खर्च नहीं होगी और कूलिंग भी बनी रहेगी।
गर्म खाना
गर्मी खाना रखने से फ्रिज की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। इससे अंदर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे कम करने के लिए कंप्रेसर को जोर लगाना पड़ता है। साथ ही, बिजली की खपत भी बढ़ती है। इसलिए खाने को ठंडा होने दें, फिर उसे रेफ्रिजरेटर में रखें।
गैप
फ्रिज को दिवार से सटाकर रखना बड़ी गलती है। इससे हवा पास नहीं होती है, जिससे मोटर व कॉइल जैसे पार्ट्स खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इस खर्च से बचने के लिए दिवार और फ्रिज में थोड़ा-सा गैप रखें। इससे एयर फ्लो बना रहेगा और ओवर हीटिंग की समस्या नहीं आएगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।