Fridge खरीदते समय इन 6 बातों को न करें नजरअंदाज, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

Fridge Buying Tips: बाजार में अलग-अलग कैटेगरी और प्राइस रेंज में फ्रिज मौजूद है। इस वजह से लोग रेफ्रिजरेटर खरीदते वक्त कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए यहां कुछ बाते बताई गई हैं, जिन्हें फॉलो करने से सही फ्रिज चुनने में आसानी होगी।

Published By: ajay verma | Published: May 05, 2026, 01:54 PM (IST)

Fridge Buying Tips: आज के समय में फ्रिज हमारी अहम जरूरत बन गया है। इस उपकरण के बिना हमारा घर अधूरा है। अगर आपका फ्रिज पुराना हो गया है और आप नया खरीदने जा रहे हैं, तो पहले रुक जाएं। हम आपको इस खबर में कुछ काम के टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको फ्रिज खरीदते वक्त रखना है। इन प्वाइंट का ध्यान रखने से आप अपने लिए बेहतर रेफ्रिजरेटर चुन पाएंगे और गलत फ्रिज खरीदने से होने वाले नुकसान से बच सकेंगे। और पढें: 17000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 जबरदस्त फ्रिज, गर्मी में ठंडक का सस्ता जुगाड़

Things to Remember While Buying Fridge

हर फ्रिज एक समान नहीं होता है। इसलिए जब भी फ्रिज खरीदने जाएं, तो नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखें, जिससे आप अपने लिए सही रेफ्रिजरेटर खरीद पाएंगे। और पढें: गर्मी से बचने के लिए ये 7 Gadgets तुरंत लाएं घर, लाइफ बना देंगे सुपर Chill

Capacity

फ्रिज खरीदने से पहले अपने परिवार के सदस्यों और जगह को ध्यान में रखें। अगर आपका परिवार 3 से 4 लोगों का है, तो आपके लिए 200 लीटर कैपेसिटी वाला फ्रिज एकदम ठीक है। बड़े परिवार के लिए 300 से 400 लीटर वाला फ्रिज एकदम ठीक रहेगा।

Type

AI Generated

बाजार में तीन प्रकार के फ्रिज मिलते हैं। सिंगल डबल और साइड-बाय-साइड डोर। सबसे पहले सिंगल डोर फ्रिज की बात करें, तो इसे छोटे परिवार के लिए बनाया गया है। इनकी कीमत बजट में रखी गई है। डबल डोर फ्रिज को 4 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए बनाया गया है। वहीं, साइड-बाय-साइड डोर वाले फ्रिज प्रीमियम सेगमेंट आते हैं। इन्हें बड़ी फैमिली के लिए लाया गया है। इनमें अधिक स्पेस और एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Star

AI Generated

आजकल सभी रेफ्रिजरेटर एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं। इस रेटिंग से पता चलता है कि फ्रिज कितनी बिजली इस्तेमाल करता है। इसे खरीदते वक्त 4 से 5 स्टार वाले फ्रिज को चुनना चाहिए। इससे बिजली की खपत कम होगी और बिल कम आएगा।

Features

AI Generated

ज्यादातर फ्रिज में फास्ट कूलिंग और टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन पर भी जरूर ध्यान देना चाहिए। इनके इस्तेमाल न सिर्फ सब्जियां सही रहेंगी बल्कि बेहतर कूलिंग मिलेगी और खाना लंबे समय तक ताजा रहेगा।

Brand

AI Generated

जब भी रेफ्रिजरेटर खरीदने जाएं, तो पॉपुलर ब्रांड को प्राथमिकता दें। इससे फायदा यह होगा कि आपको बेहतर क्वालिटी के साथ अच्छी सर्विस व वारंटी मिलेगी, जिससे भविष्य में आने वाली समस्या का समाधान आसानी से मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।