Asian Games 2023: गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम, जानें कैसे देखें लाइव मैच
Asian Games 2023 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के साथ भिड़ेगी। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला दिन के 11:30 बजे शुरू होगा।
Published By: harshit harsh | Published: Sep 25, 2023, 09:29 AM (IST)
हाइलाइट
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम में आज गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच खेलेगी।
- एशियन गेम 27 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच चीन में आयोजित किया जा रहा है।
- इस बार एशियन गेम में भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रही है।
Asian Games 2023: चीन के Hangzhou में हो रहे एशियन गेम्स में भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच आज गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच खेला जाएगा। एशियन गेम्स 27 सितंबर से शुरू हुआ है, लेकिन महिला क्रिकेट टीम के मैच 19 सितंबर से शुरू हो गए थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम T20 रैंकिंग की वजह से पहले ही क्वार्टर फाइनल में क्वालिफाई कर गई थी। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला मुकाबला 21 सितंबर को मलेशिया के खिलाफ खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द हो गया था।
Ind-W Vs Sri Lanka-W
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 24 सितंबर को हुए सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया था। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 51 रनों पर ऑल-आउट कर दिया था। पूजा वस्त्रकार ने इस मुकाबले में 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे। आज भारतीय महिला टीम श्रीलंका की महिला टीम के साथ फाइनल मैच खेलेगी। इसमें विजेता टीम को गोल्ड और उप-विजेता टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा।
How to Watch Live
एशियन गेम्स 2023 का डिजिटल प्रसारण अधिकार Sony LIV के पास है। वहीं, इस मुकाबले को Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 पर क्रमशः हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इस मुकाबले का प्रसारण दिन के 11:30 बजे Sony LIV ऐप और Sony Sports नेटवर्क पर किया जाएगा।
कैसे फ्री में देखें लाइव?
अगर, आप Airtel Black यूजर्स हैं तो आपको फ्री में Sony LIV का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में आप अपने Airtel Xstream ऐप के जरिए इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। Airtel के कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान में भी Xstream का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यूजर्स एयरटेल के 399 रुपये, 839 रुपये, 699 रुपये और 499 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ Sony LIV समेत 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 3GB तक डेटा भी मिलता है। इन प्रीपेड प्लान के साथ अपना Airtel नंबर रिचार्ज कराएंगे तो आप एशियन गेम 2023 के सभी मैच देख सकेंगे।
Asian Games 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुकाबले
इस बार एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली भारतीय टीम 3 अक्टूबर को एशियन गेम में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी T20 रैंकिंग के लिहाज से टॉप रैंक्ड टीम है और सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो अगला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेलेगी। वहीं, फाइनल 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। इन मैचों का प्रसारण भी Sony LIV ऐप और Sony Sports नेटवर्क के जरिए किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।