India Vs Pakistan Asia Cup 2025: फ्री में देखना चाहते हैं Ind-Pak Match, अभी रिचार्ज करें ये खास प्लान
India Vs Pakistan Asia Cup 2025: रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाने वाला है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर की जाएगी। Jio और Vi के पास ऐसे प्लान हैं, जहां इस ओटीटी ऐप का एक्सेस फ्री में मिल रहा है।
Published By: ajay verma | Published: Sep 13, 2025, 01:10 PM (IST)
India Vs Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज हो चुका है। अब तक कई मैच खेले जा चुके हैं। रविवार को टूर्नामेंट का सबसे मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है। अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं और यह इंटरेस्टिंग मैच बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। हम आपको यहां चुनिंदा रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको उन ओटीटी (OTT) ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जहां आप बिना चार्ज के मैच देख पाएंगे।
कहां होगी India Vs Pakistan मैच की लाइव स्ट्रीम ?
India Vs Pakistan Match की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ओटीटी ऐप की जाएगी। यहां आप लाइव मैच देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि जियो (Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) के पास कई प्लान हैं, जिनमें इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। आइए जानते हैं...
Jio का प्लान
सबसे पहले जियो के प्लान की बात करें, तो कंपनी के पास 445 रुपये वाला रिचार्ज प्लान है। इस पैक में Sony LIV के साथ-साथ ZEE5, Discovery+ और Kanchha Lannka जैसे ओटीटी ऐप का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 2GB डेटा मिल रहा है। जियो Anniversary Celebration Offer के तहत JioHotstar का एक्सेस और Zomato गोल्ड की मेंबरशिप दो महीने के लिए मिल रही है। इसकी वैधता 28 दिन की है।
Vodafone idea का प्रीपेड पैक
वोडाफोन आइडिया के पोर्टफोलियो में 408 रुपये वाला ओटीटी प्लान है। इस पैक में Sony LIV का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। डेटा पर नजर डालें, तो प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डेटा मिल रहा है। इसके साथ 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। इस पैक की समय सीमा 28 दिन की है।
कितने बचे मैच होगा शुरू ? (India Vs Pakistan 2025 Match Schedule)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत-पाकिस्तान का मैच 14 सितंबर 2025 यानी रविवार को होने वाला है। इस मैच को रात 8 बजे से सोनी लिव और सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।