Asian Games 2023: गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम, जानें कैसे ऑनलाइन देखें मैच
Asian Games में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा। भारत ने कल हुए सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया था।
Published By: harshit harsh | Published: Oct 07, 2023, 12:37 AM (IST) | Edited: Oct 07, 2023, 06:47 AM (IST)
हाइलाइट
- Asian Games 2023 में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज मैच खेला जाएगा।
- इस मैच का सीधा प्रसारण Sony LIV पर किया जाएगा।
- गोल्ड मेडल के लिए यह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल के लिए अफगानिस्तान के बीच फाइनल मैच खेलेगी। कल आयोजित हुए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। वहीं, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। एशियन गेम्स में इससे अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए ब्रॉन्ज मेडल के लिए प्लेऑफ खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में पहले ही गोल्ड मेडल जीत चुकी है। 25 सितंबर को हुए मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराया था।
India Vs Afghanistan Final
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे खेला जाएगा। फाइनल जीतने वाली टीम को गोल्ड, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल के लिए सुबह 6:30 बजे से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एशियन गेम में भारत ने पहली बार 100 से ज्यााद पदक जीतने का इतिहास बनाया है।
How to Watch Live
एशियन गेम्स 2023 का डिजिटल प्रसारण अधिकार Sony LIV के पास है। वहीं, इस मुकाबले को Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 पर क्रमशः हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इस मुकाबले का प्रसारण Sony LIV ऐप और Sony Sports नेटवर्क पर किया जाएगा।
कैसे फ्री में देखें लाइव?
अगर, आप Airtel Black यूजर्स हैं तो आपको फ्री में Sony LIV का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में आप अपने Airtel Xstream ऐप के जरिए इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। Airtel के कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान में भी Xstream का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यूजर्स एयरटेल के 399 रुपये, 839 रुपये, 699 रुपये और 499 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ Sony LIV समेत 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 3GB तक डेटा भी मिलता है। इन प्रीपेड प्लान के साथ अपना Airtel नंबर रिचार्ज कराएंगे तो आप एशियन गेम 2023 के सभी मैच देख सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।