आपका पूरा फोन हो सकता है हैक, इस वायरस का आया अलर्ट, जानें क्या करें और कैसे बचें

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरे भी बढ़ रहे हैं, हाल ही में एक खतरनाक वायरस सामने आया है, जो आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 20, 2026, 11:13 AM (IST)

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं, हाल ही में एक खतरनाक Android malware सामने आया है, जिसे God Mode’ वायरस कहा जा रहा है। यह वायरस सामान्य मैलवेयर से कहीं ज्यादा एडवांस है और एक बार फोन में घुसने के बाद यूजर के पूरे डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है और यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। खास बात यह है कि यह वायरस आपकी निजी जानकारी जैसे मैसेज, बैंक डिटेल और OTP तक चुरा सकता है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। और पढें: Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, ये मैलवेयर चुपचाप कर सकता है आपके फोन पर पूरा कंट्रोल, जानें क्या करें

यह वायरस फोन पर कैसे करता है पूरा कंट्रोल?

God Mode’ नाम इस मैलवेयर को इसलिए दिया गया है क्योंकि यह Android के Accessibility Services का गलत इस्तेमाल करके फोन के लगभग हर फीचर तक पहुंच बना लेता है। एक बार जब यूजर गलती से इसे परमिशन दे देता है, तो यह चुपचाप बैकग्राउंड में काम करता रहता है। यह आपके मैसेज पढ़ सकता है, कॉल्स को मॉनिटर कर सकता है और यहां तक कि बिना आपकी जानकारी के कुछ एक्शन भी ले सकता है। सबसे खतरनाक बात यह है कि यह OTP इंटरसेप्ट करके आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच सकता है। इसके अलावा यह कॉन्टैक्ट्स और बाकी जरूरी डेटा भी एक्सेस कर सकता है। और पढें: Wi-Fi और Bluetooth हमेशा ऑन रखने वाले लोग हो जाए सावधान, यह आदत पड़ सकती है बहुत भारी

यह वायरस कैसे फैलता है और इसके शुरुआती संकेत क्या हैं?

यह वायरस ज्यादातर फर्जी ऐप्स के जरिए फैलता है, जो दिखने में बिल्कुल असली ऐप्स जैसे होते हैं, जैसे बैंकिंग ऐप या यूटिलिटी ऐप। यूजर्स अक्सर इन्हें अनजान लिंक या APK फाइल के जरिए डाउनलोड कर लेते हैं। इंस्टॉल होने के बाद ये ऐप्स बार-बार खतरनाक परमिशन मांगते हैं और यूजर के Allow’ करते ही फोन पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं। अगर आपके फोन में अचानक कोई अनजान ऐप दिखे, बार-बार परमिशन मांगी जाए या अजीब SMS और कॉल्स आने लगें, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। कई बार ऐसे ऐप्स को हटाना भी मुश्किल हो जाता है।

इस खतरनाक वायरस से कैसे बचें?

इससे बचने और इसे हटाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए...

  • सबसे पहले फोन को Safe Mode में रीस्टार्ट करें, ताकि थर्ड-पार्टी ऐप्स बंद हो जाएं।
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाकर किसी भी संदिग्ध ऐप को पहचानकर तुरंत अनइंस्टॉल करें।
  • डिफॉल्ट लॉन्चर को सिस्टम लॉन्चर पर सेट करें और अनजान परमिशन को हटाएं।
  • साथ ही Device Administrator में जाकर किसी भी संदिग्ध कंट्रोल को बंद करें।
  • कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए ##002# डायल करें और फिर फोन को रीस्टार्ट करें।
  • भविष्य में सुरक्षित रहने के लिए केवल Google Play Store जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऐप इंस्टॉल करते समय परमिशन को ध्यान से जांचें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।