Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, ये मैलवेयर चुपचाप कर सकता है आपके फोन पर पूरा कंट्रोल, जानें क्या करें

Android यूजर्स के लिए एक नया खतरनाक मैलवेयर 'God Mode' सामने आया है, जो चुपचाप फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है। यह बिना बताए बैकग्राउंड में काम करता है और आपकी निजी जानकारी चुरा सकता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 03:30 PM (IST)

Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया साइबर खतरा सामने आया है, जिसे 'God Mode' नाम दिया गया है। इस खतरनाक मैलवेयर को नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने चिन्हित किया है। यह कोई साधारण वायरस या स्पैम नहीं है, बल्कि ऐसा मैलवेयर है जो एक बार फोन में घुसने के बाद पूरी तरह से डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह बिना किसी अलर्ट या संकेत के बैकग्राउंड में काम करता रहता है, जिससे यूजर को लंबे समय तक पता ही नहीं चलता कि उसका फोन हैक हो चुका है। जब तक यूजर को इसका अंदाजा होता है, तब तक नुकसान हो चुका होता है। और पढें: सरकार ने Android यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, ये खतरनाक वायरस मिनटों में खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

यह मैलवेयर फोन में कैसे घुसता है और क्या-क्या कर सकता है?

यह 'God Mode' मैलवेयर आमतौर पर किसी लिंक या फाइल के जरिए फोन में प्रवेश करता है। साइबर अपराधी इसे बैंक अपडेट, KYC नोटिफिकेशन या किसी जरूरी सर्विस मैसेज के रूप में भेजते हैं, जिससे यूजर इसे असली समझकर डाउनलोड कर लेता है। इंस्टॉल होते ही यह ऐप Accessibility Permission मांगता है। ये परमिशन आमतौर पर दिव्यांग यूज के लिए होती है, लेकिन इस मैलवेयर के मामले में यही सबसे बड़ा हथियार बन जाती है। परमिशन मिलते ही यह आपके फोन की स्क्रीन देख सकता है, मैसेज पढ़ सकता है और यहां तक कि आपकी तरफ से खुद ही एक्शन भी ले सकता है, जैसे OTP डालना, ऐप खोलना या किसी रिक्वेस्ट को अप्रूव करना। और पढें: आपका पूरा फोन हो सकता है हैक, इस वायरस का आया अलर्ट, जानें क्या करें और कैसे बचें

यूजर्स के लिए इससे कितना बड़ा खतरा पैदा हो सकता है?

इस मैलवेयर का सबसे बड़ा खतरा यह है कि यह आपकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स तक आसानी से पहुंच सकता है। यह आपके OTP, कॉन्टैक्ट्स, मैसेज और कॉल्स को एक्सेस कर सकता है। इतना ही नहीं, यह कॉल फॉरवर्डिंग चालू कर सकता है और बैंकिंग ऐप्स पर नकली स्क्रीन दिखाकर आपको धोखा दे सकता है। आसान शब्दों में कहें तो यह आपके फोन को ऐसे इस्तेमाल कर सकता है जैसे आप खुद कर रहे हों लेकिन आपको इसकी भनक भी नहीं लगेगी। यही वजह है कि यह मैलवेयर बेहद खतरनाक माना जा रहा है और यूजर्स के पैसे और प्राइवेसी दोनों के लिए बड़ा जोखिम बन सकता है। और पढें: Play Store के बाहर App इंस्टॉल करना होगा मुश्किल, Google ने Android फोन के लिए नए नियम का किया ऐलान

इससे बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां अपनानी चाहिए?

इस खतरे से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। सबसे पहले, किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें और केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जैसे Google Play Store से ही ऐप इंस्टॉल करें। अगर कोई ऐप बिना वजह Accessibility Permission मांगे तो तुरंत सतर्क हो जाएं। समय-समय पर फोन की सेटिंग्स, परमिशन और डिवाइस एडमिन ऐप्स को चेक करते रहें। अगर फोन में कुछ अजीब लगे तो तुरंत अनजान ऐप्स को हटाएं और Safe Mode में जाकर जांच करें। इसके अलावा ##002# डायल करके कॉल फॉरवर्डिंग बंद कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका फोन प्रभावित हो चुका है, तो तुरंत जरूरी डेटा बैकअप लें और फोन को रीसेट करें। साथ ही साइबरक्राइम हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना भी जरूरी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।