AC चलाते समय इन गलतियों से बढ़ जाता है बिजली का बिल, 90 प्रतिशत लोग करते हैं नजरअंदाज
AC चलाते समय लोग कुछ बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बिजली का बिल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आज यहां उन ही गलतियों के बारे में बताया गया है।
Published By: ajay verma | Published: May 19, 2026, 10:38 AM (IST)
AC Common Mistakes: गर्मी का सीजन आते ही एयर कंडीशनर यानी AC अहम जरूरत में से एक बन जाता है। ज्यादातर लोग AC चलाते समय कुछ बातों पर ध्यान नहीं देते, जिससे कमरा तो जल्दी ठंडा हो जाता है, लेकिन बिजली का बिल भी दोगुनी स्पीड से बढ़ने लगता है। हम आपको इस टेक गाइड में ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको नहीं दोहराना है। इससे आपका रूम बेहतर तरीके से ठंडा होगा और जेब पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं...
कम टेम्परेचर पर चलाना
अक्सर लोग अपने कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC को न्यूनतम टेम्परेचर पर चलाते हैं। यह एक बड़ी गलती है। ऐसा करने से एयर कंडीशनर का कंप्रेसर लगातार चलता रहता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिल ज्यादा आता है। इससे बेहतर है कि अपने एसी को 22 से 24 तापमान पर चलाएं। इससे कंप्रेसर रुक-रुक के काम करेगा और बिजली की ज्यादा खपत भी नहीं होगी।
गंदे एयर फिल्टर
एयर फिल्टर साफ न करना दूसरी बड़ी गलती है। गंदे फिल्टर के कारण एयर ब्लॉक हो जाती है, जिसे पास करने के लिए एयर कंडीशनर को ज्यादा काम करना पड़ता है। इससे बिजली की यूसेज की बढ़ती है और बिल ज्यादा बनता है। इसलिए समय-समय पर एयर फिल्टर को साफ करते रहें। इससे एयर फ्लो बना रहेगा और कूलिंग भी बढ़िया होगी। बिल भी ज्यादा नहीं आएगा।
खिड़की और दरवाजे
अक्सर लोग एसी चलाते समय खुली खिड़की और दरवाजे पर ध्यान नहीं देते हैं। जब तक एसी चलता है, तब तक कूलिंग बनी रहती है। एयर कंडीशनर के बंद होते ही कूलिंग खत्म हो जाती है। इसलिए एसी ऑन करने से पहले खिड़की-दरवाजे को बंद कर दें। इससे कूलिंग बनी रहेगी और एसी ज्यादा चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सर्विस न कराना
हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो बिना सर्विस कराए एसी चलाते हैं। इस वजह से एयर कंडीशनर ज्यादा बिजली इस्तेमाल करता है और बिल ज्यादा आता है। इससे एसी का खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
स्टेबलाइजर
अधिकतर घरों में लोग एसी चलाने के बाद उसे बंद कर देते हैं, लेकिन स्टेबलाइजर को बंद करना भूल जाते हैं। इससे बिजली की खपत लगातार होती रहती है, जिससे बिजली मीटर भी लगातार चलता रहता है। जब भी एसी बंद करके बाहर जाएं, तो स्टेबलाइजर को जरूर ऑफ करें। इससे बिजली की बचत होगी और बिल भी कम होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।