Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 18, 2026, 08:35 PM (IST)
AC की खरीदारी करते हुए अगर आप कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाए, तो आप पूरे गर्मी के सीजन ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं।
मार्केट में कई प्रकार के AC खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं, जिसमें टन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कम टन वाले एसी कम बजट के होते हैं और ज्यादा टन के एसी महंगे होते हैं।
ऐसे में अपने घर के लिए कितने टन का एसी खरीदना चाहिए? इस सवाल का जवाब एक साधारण फॉर्मूले में छिपा है। 1 टन का एसी यूं तो बजट में आता है, लेकिन ऐसे एसी हर किसी के लिए सही साबित नहीं होते। यहां जानें आप आपने कमरे के लिए कितने टन का एसी खरीदें।
अगर आपका कमरा छोटा है, तो आप बजट-फ्रेंडली 1 टन वाला एसी ले सकते हैं। जी हां, Formula के मुताबिक, 0 से 120 स्क्वायर फीट कमरे के लिए 1 Ton AC पर्याप्त रहता है।
इसके अलावा, 120 से 180 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए 1 Ton से ज्यादा 1.5 Ton AC आपको बेहतर कूलिंग प्रोवाइड करेगा।
180 से 250 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए न तो 1 टन काफी है न ही 1.5 टन... ऐसे कमरों के लिए 2 टन AC ऑप्शन ही बेस्ट साबित होता है।
कमरे के साइज के अलावा आप किस फ्लोर पर रहते हैं, उसके आधार पर भी आपको अलग-अलग टन के एसी लेने चाहिए।
टॉप फ्लोर के घर में अक्सर काफी गर्मी होती है, उससे बचने के लिए आप 2 टन या फिर 1.5 टन एसी लगवा सकते हैं।