AC में करें ये 5 सेटिंग, मिनटों में ठंडा हो जाएगा आपका कमरा

AC Setting for instant cooling: ज्यादातर लोगों को शिकायत रहती है कि उनका कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता है। इसके पीछे AC की कई सेटिंग हैं, जिन्हें वे नजरअंदाज कर देते हैं। हम आपको यहां उन ही सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे रूम जल्दी ठंडा हो जाएगा और बिजली की भी बचत होगी।

Published By: ajay verma | Published: May 12, 2026, 10:28 AM (IST)

AC Setting for instant cooling: गर्मी का मौसम आते ही AC की डिमांड और यूसेज एकदम से बढ़ जाती है। हर कोई चाहता है कि उसका कमरा जल्दी ठंडा हो जाए। हालांकि, एसी की सही सेटिंग न होने के कारण कूलिंग जल्दी नहीं होती है। अगर आप भी इस ही समस्या का सामना कर रहे हैं, आपका एसी कूलिंग नहीं कर पा रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां आसान और असरदार सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका कमरा शिमला की तरह ठंडा हो जाएगा। और पढें: AC की स्क्रीन पर अचानक दिखने लगे E1, F1, H6 जैसे Codes, तो तुरंत हो जाएं सावधान

AC Setting For Fast Cooling

Cool Mode

हर एसी में Cool Mode होता है। इस फीचर को खासतौर पर कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए बनाया गया है। इसे ऑन करने से एसी ठंडी हवा फेंकता है, जिससे रूम का तापमान कम हो जाता है और ठंडक का अहसास होने लगता है। इंस्टेंट कूलिंग के लिए इसे ऑन करना न भूलें। और पढें: हर महीने रिपेयर करना पड़ रहा है AC? जानिए नया खरीदना सही रहेगा या रिपेयर कराना

टेम्परेचर

ज्यादातर लोग एसी को न्यूनतम तापमान पर सेट करके चलाते हैं और सोचते हैं कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इससे एसी का कंप्रेसर लगातार चलता और बिजली की खपत बढ़ जाती है। इससे बेहतर है कि एसी को 22 से 24°C पर चलाएं। इससे एसी कूलिंग भी करेगा और बिजली का इस्तेमाल कम होगा।

Fan स्पीड

अक्सर देखा गया है कि लोग एसी चलाते वक्त फैन की स्पीड पर ध्यान नहीं देते हैं और लो स्पीड पर चलाते हैं। इससे कमरे को ठंडा होने में समय लगता है। एसी गलती नहीं करनी है। फैन स्पीड को हाई करके एसी चलाएं। इससे ठंडी हवा तेजी से फैल जाएगी और रूम तेजी से ठंडा हो जाएगा।

स्विंग मोड

एसी ऑन करने के बाद स्विंग मोड को ऑन करना न भूलें। इस फंक्शन से ठंडी हवा हर दिशा में जाती है, जिससे कमरे के सभी हिस्सों में बराबर कूलिंग होती है और तापमान तेजी से गिरता है।

Turbo मोड

कई एसी में कूल मोड के साथ टर्बो मोड भी मिलता है। इस फीचर की खासियत है कि यह एसी की कूलिंग की क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है और लंबे समय तक दोबारा एसी ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।