Vi लेकर आया नया Super Hero Plan, रात से दोपहर तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Vi (Vodafone idea) ने नया प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम Super Hero Plan है। इसमें दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Dec 06, 2024, 03:57 PM (IST)

Vi (Vodafone idea) अपने मौजूदा यूजर्स को फायदा पहुचाने और नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए नया प्लान 'Super Hero Plan' लेकर आया है। इस प्लान के तहत इंटरनेट यूज करने के लिए दोपहर 12 बजे तक हाई-स्पीड अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। इससे कनेक्टिविटी बनी रहेगी और यूजर्स लंबे समय तक डेटा का उपयोग कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीआई पहले से ही अपने अन्य रिचार्ज प्लान के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। और पढें: Vodafone Idea लाया दो धाकड़ रिचार्ज प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ मिलेगा बेहिसाब Data

Vi Super Hero Plan

वोडाफोन आइडिया के नए रिचार्ज प्लान की कीमत 365 रुपये है। इस पैक में रोजाना 2GB डेटा और कॉलिंग दी जा रही है। इसमें यूजर्स को रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुपरफास्ट अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यूजर्स हफ्ते के बीच में मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल वीकेंड में कर पाएंगे। इसके अलावा, डेटा डिलाइट के तहत महीने में यूजर्स को दो बार 2GB डेटा बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दिया जाएगा। और पढें: New Year 2026: Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लान, मिलेगी हर महीने रिचार्ज करने से छुट्टी

किन सर्किल में अवेलेबल है प्लान

वीआई का सुपर हीरो प्लान महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा सर्किल में अवेलेबल है। यानी कि इन सर्किल के यूजर्स इस प्लान को रिचार्ज कर सकेंगे। और पढें: Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बुरी खबर, 1 दिसंबर से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान

नवंबर में लॉन्च हुआ यह प्लान

वोडाफोन आइडिया ने पिछले महीने यानी नवंबर में 719 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया था। इस प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलवा, रिचार्ज पैक में 72 दिन की समय सीमा दी जा रही है, लेकिन अन्य प्लान्स की तरह इसमें OTT ऐप्स का एक्सेस नहीं दिया जा रहा है।

वीआई का 719 रुपये वाला प्रीपेड पैक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस प्लान से टेलीकॉम बाजार में BSNL, Jio और Airtel को चुनौती मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।