Vodafone Idea लाया दो धाकड़ रिचार्ज प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ मिलेगा बेहिसाब Data

Vodafone Idea यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। टेलीकॉम कंपनी Vi ने बाजार में दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें हाई-स्पीड अनलिमिटेड डेटा और फ्री वॉइस कॉल मिल रही है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 02, 2026, 11:11 AM (IST)

Vodafone Idea यानी Vi ने भारतीय टेलीकॉम बाजार में दो शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन दोनों रिचार्ज प्लान में बेसहिसाब डेटा दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स घंटों इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिल रही है। इससे पहले कंपनी ने 670 और 1005 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। 670 रुपये वाले प्लान में 56 दिन की वैधता दी गई है, जबकि 1005 वाले पैक में 84 दिन की समय सीमा मिलती है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिल रहा है। और पढें: Vi प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानें कीमत

1050 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea अपने इस नए प्रीपेड प्लान में 84 दिन की समय सीमा दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है, जिसका उपयोग 4जी और 5जी यूजर्स कर पाएंगे। इसके साथ रोज 100SMS भी मिल रहे हैं। हालांकि, इस प्रीपेड प्लान में ओटीटी और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसी सुविधा नहीं मिल रही हैं। और पढें: Vi का सस्ता OTT प्लान, मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी और...

2180 रुपये वाला प्लान

वीआई के इस रिचार्ज प्लान में डेली 100 SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में इंटरनेट के लिए अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। इसकी वैधता 180 दिन है। यानी कि इसे एक बार रिचार्ज करने पर हर महीने रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कहां अवेलेबल हैं दोनों प्रीपेड प्लान ?

ऊपर बताए गए दोनों नए प्रीपेड प्लान तमिलनाडु टेलीकॉम सर्किल में अवेलेबल हैं। इन प्लान को चेन्नई के यूजर्स ऑफिशियल वेबसाइट व ऐप में जाकर रिचार्ज कर सकते हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन प्रीपेड पैक्स को देश के अन्य टेलीकॉम सर्किल में रिलीज किया जाएगा।

FAQs

1. टेलीकॉम कंपनी Vi का पूरा नाम क्या है ?

Ans. वीआई का पूरा नाम वोडाफोन आइडिया है।

2. वीआई के लेटेस्ट प्रीपेड प्लान की कीमत कितनी है ?

Ans. वीआई के नए प्लान की कीमत 1050 और 2180 रुपये है।

3. क्या नए प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है ?

Ans. हां, वीआई के दोनों नए प्लान में अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।