Jio, Airtel और Vi के लंबी वैधता वाले किफायती प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डेटा सहित मिलेंगे ये बेनेफिट

Jio, Airtel और Vi ने भारतीय बाजार में ऐसे किफायती प्रीपेड प्लान उतारे हैं, जिनमें लंबी वैधता मिल रही है। आज हम आपको नीचे उन ही प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: May 10, 2023, 02:54 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियो में हर रेंज के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं।
  • इनमें से कई किफायती प्लान हैं, जिनमें लंबी वैलिडिटी मिल रही है।
  • इस रिचार्ज प्लान में हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है।

भारतीय टेलीकॉम बाजार में Jio, Airtel और Vi के हर रेंज के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। अगर आप अपने लिए ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको कम कीमत में ज्यादा दिनों की वैधता मिलें, तो हम आपको इस खबर में तीनों टेलीकॉम कंपनियों के चुनिंदा रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं... और पढें: Airtel का खास प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगे तीन फोन

Jio का 479 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस रिचार्ज प्लान में रोज 1.5GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, डेटा प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 56 दिन तय की गई है। और पढें: Vi का शानदार प्लान, रोजाना मिलेगा 1.5GB डेटा

Jio का 666 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 84 दिन की है। इसमें प्रतिदिन 100SMS और 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसके जरिए किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है।

Airtel का 519 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल इस प्रीपेड प्लान में दो महीने यानी 60 दिन की वैधता दे रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोज 100SMS और 1.5GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा, प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा, विंक म्यूजिक, फ्री हेलो ट्यून और 3 महीने के लिए Apollo 24/7 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।

Airtel का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह प्रीपेड प्लान 77 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही, फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। ऊपर वाले प्लान की तरह इसमें भी अनलिमिटेड 5जी डेटा, विंक म्यूजिक, फ्री हेलो ट्यून और 3 महीने के लिए Apollo 24/7 का एक्सेस मुफ्त में मिल रहा है।

Vi का 459 रुपये वाला रिचार्ज पैक

इस रिचार्ज प्लान की वैधता 84 दिन है, लेकिन इसमें कुल 6GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस मिल रहा है। यह प्रीपेड पैक उन यूजर्स के लिए है, जो डेटा कम इस्तेमाल करते हैं।

Vi का 479 रुपये वाला रिचार्ज पैक

वोडाफोन आइडिया के इस प्रीपेड प्लान में 56 दिनों के लिए रोज 1.5GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इतना ही नहीं प्लान के साथ 5GB एक्सट्रा डेटा, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवी और लाइव टीवी का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।