Jio, Airtel और BSNL के किफायती ब्रॉडबैंड प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगा OTT का मजा

Jio, Airtel और BSNL ने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर कई किफायती ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उतारे हैं। इनमें हाई-स्पीड डेटा और ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन जैसे बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। आइए इन प्लान्स के बारे में जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Mar 28, 2023, 03:02 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio, Airtel और BSNL के पास कई किफायती ब्रॉडबैंड प्लान हैं।
  • इन सभी ब्रॉडबैंड प्लान में हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है।
  • इन सभी प्लान्स में OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है।

भारतीय टेलीकॉम बाजार में अलग-अलग रेंज के ब्रॉडबैंड प्लान्स मौजूद हैं। ऐसे में ज्यादा बेनेफिट्स वाले ब्रॉडबैंड प्लान का चुनाव करना मुश्किल हो गया है। इसलिए हम आपको इस खबर में Jio, Airtel और BSNL के ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको हाई-स्पीड डेटा से लेकर फ्री कॉलिंग और OTT ऐप्स तक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। आइए इन ब्रॉडबैंड प्लान पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Airtel ने लॉन्च की नई सर्विस, अब Mobile, WiFi और DTH का आएगा सिर्फ एक बिल, जानें कैसे

JioFiber का 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

कंपनी के पोर्टफोलियो का यह सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान में से एक है। इसमें 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। ओटीटी ऐप्स की बात करें, तो ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Eros Now सहित 6 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। और पढें: Jio-Airtel: 1000 से कम के सबसे बेस्ट वाई-फाई प्लान, 100Mbps की स्पीड के साथ 22 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

JioFiber का 599 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

जियो के इस ब्रॉडबैंड प्लान को 6 महीने या 1 साल की समय अवधि पर खरीदा जा सकता है। इसमें 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इतना ही नहीं प्लान के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, ऑल्ट बालाजी जैसे 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाता है। और पढें: BSNL का बजट में आने वाला धांसू प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 3300GB डेटा

Airtel का 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

एयरटेल के इस ब्रॉडबैंड प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और एयरटेल स्ट्रीम का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं प्लान के साथ विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का एक्सेस भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के मिल रहा है। अन्य बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो यूजर्स को साथ ही, प्लान में 200Mbps की स्पीड से

BSNL का 799 रुपये वाला Fibre प्लान

बीएसएनएल का यह शानदार ब्रॉडबैंड प्लान है। इसमें 100Mbps की स्पीड से 1000GB डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यही नहीं प्लान के साथ हॉटस्टार और सोनी लिव जैसे ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।