BSNL का बजट में आने वाला धांसू प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 3300GB डेटा

BSNL के पोर्टफोलियो में बेहद खास ब्रॉडबैंड प्लान मौजूद है। इस प्लान में 3300GB डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इसकी कीमत बजट सेगमेंट में रखी गई है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 03, 2026, 09:28 AM (IST)

BSNL यानी Bharat Sanchar Nigam Limited सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने प्रीपेड प्लान ही नहीं बल्कि ब्रॉडबैंड प्लान्स के लिए जानी जाती है। इसके प्लान वैल्यू फॉर मनी हैं। इनमें सुपर फास्ट डेटा और फ्री कॉलिंग दी जाती है। इससे यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर बात कर सकते हैं। यदि आप भी अपने लिए किफायती दाम में आने वाला ब्रॉडबैंड प्लान खोज रहे हैं, तो खबर आपके काम आने वाली है। हमने यहां बीएसएनएल के खास ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताया है, जिसमें आपको 3.3TB डेटा मिलेगा। और पढें: BSNL का 35 दिन चलने वाला प्लान, बजट में है दाम

BSNL Broadband Plan

इस आर्टिकल में हम बीएसएनएल के जिस ब्रॉडबैंड प्लान की बात करने जा रहे हैं, उसकी कीमत 399 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में 50Mbps की स्पीड से 3.3TB यानी 3300GB डेटा दिया जा रहा है। इससे आप बिना रुके इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ बिना रुकावट के मूवी स्ट्रीम करने, ऑनलाइन ऑफिस वर्क और गेमिंग भी कर सकते हैं। और पढें: BSNL का 165 दिन चलने वाला प्लान, जानें कीमत

इस ब्रॉडबैंड प्लान में डेटा के साथ कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है, जिसका इस्तेमाल लैंडलाइन कनेक्शन के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए आपको अलग से इंस्ट्रूमेंट खरीदना होगा। हालांकि, इस प्लान में प्राइम लाइट और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं दिया जा रहा है।

काम की बात

बीएसएनएल का यह ब्रॉडबैंड प्लान पहले 12 महीनों के लिए 399 रुपये में मिलेगा। इस अवधि के खत्म होने के बाद आपको प्लान के लिए 449 रुपये का भुगतान हर महीने करना होगा। यह प्लान चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल में अवेलेबल है।

नए साल की शुरुआत में लॉन्च किया यह प्लान

अंत में आपको बता दें कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने जनवरी 2026 में 299 रुपये वाला प्लान पेश किया था। इस प्लान में 20Mbps की स्पीड से 500GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें अन्य प्लान्स की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। साथ ही में 415 फ्री-टू-एयर और 45 पेड चैनल दिए जा रहे हैं। फिलहाल, यह प्लान तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।