Jio ने पेश किए दो नए AirFiber बूस्टर पैक, मिलेगा 500GB तक हाई-स्पीड डेटा
Jio ने दो नए Jio AirFiber बूस्टर पैक को लॉन्च किया है। इन पैक में 500GB तक डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, इसमें कॉलिंग जैसी सेवाएं नहीं मिल रही हैं। बता दें कि कंपनी ने पिछले सितंबर में एयरफाइबर सर्विस को लॉन्च किया था।
Published By: ajay verma | Published: Feb 02, 2024, 01:41 PM (IST) | Edited: Feb 02, 2024, 06:55 PM (IST)
हाइलाइट
- Jio ने दो नए Jio AirFiber बूस्टर पैक को लॉन्च किया है।
- इनमें 500GB तक डेटा दिया जा रहा है।
- जियो ने सितंबर में एयरफाइबर सर्विस को लॉन्च किया था।
Jio ने एयरफाइबर (Jio AirFiber) यूजर्स के लिए दो नए बूस्टर प्लान लॉन्च किए हैं। इन पैक के माध्यम से यूजर्स को 500GB तक डेटा दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो ने पिछले साल सितंबर में एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर को टक्कर देने के लिए जियो एयरफाइबर सेवा को पेश किया था। इसमें सर्विस के तहत प्लेटफॉर्म पर टीवी, डीटीएच और ब्रॉडबैंड की सेवा प्रदान की जाती है।
Jio के नए बूस्टर पैक
जियो ने 101 रुपये और 251 रुपये वाले बूस्टर पैक को पेश किया है। इन दोनों प्लान में क्रमश: 100GB और 500GB डेटा मिलता है। नए प्लान्स की वैधता समान है। दोनों पैक प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध हैं और इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट व मोबाइल ऐप से रिचार्ज किया जा सकता है। कंपनी का मानना है कि ये बूस्टर पैक यूजर्स के बहुत काम आएंगे। इनमें यूजर्स को 5जी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
401 रुपये वाला पैक
101 और 251 रुपये के अलावा 401 रुपये वाला डेटा बूस्टर पैक भी अवेलेबल है। इस रिचार्ज पैक में 1TB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यदि यूजर्स डेटा समय से पहले खत्म कर देते हैं, तो भी उन्हें डेटा मिलता रहेगा। हालांकि, डेटा स्पीड को घटाकर 64kbps कर दिया जाएगा।
Jio AirFiber प्लान्स
बता दें कि जियो एयरफाइबर सर्विस को लॉन्च करने के साथ 6 नए एयरफाइबर प्लान को पेश किया था। इनकी कीमतें क्रमश: 599 रुपये, 899 रुपये और 1,199 रुपये है। इन सभी प्लान्स को 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीदा जा सकता है। इसमें 1000GB डेटा मिलता है।
पिछले महीने लॉन्च किया रिपब्लिक डे ऑफर
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले महीने गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखकर रिपब्लिक डे ऑफर को उतारा था। इस ऑफर के तहत 2999 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करने पर Swiggy के डिस्काउंट कूपन दिए गए थे। साथ ही, ऑनलाइन शॉपिंग करने पर भी छूट ऑफर की गई। अब यह ऑफर खत्म हो चुका है। इसका लाभ नहीं उठाया जा सकता है।
इससे पहले वर्ल्ड कप प्लान लॉन्च किए गए, जिनकी शुरुआती कीमत 328 रुपये थी। इस प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ 100SMS दिए गए। प्लान्स में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया गया।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।