comscore

BSNL का नया तोहफा, लाया 2500GB हाई-स्पीड वाला प्लान, कीमत मात्र 625 रुपये

BSNL ने अपने पोर्टफोलियो में नया Silver Jubilee स्पेशल प्लान लॉन्च कर दिया है। प्लान कीमत 700 रुपये से भी कम की है, जिसमें यूजर्स को 2500GB डेटा जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं।

Published By: Manisha | Published: Oct 07, 2025, 06:00 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) कंपनी इस साल अपनी 25वीं सालगिराह का जश्न मना रही है। Silver Jubilee के मौके पर कंपनी अपने ग्राहकों के लिए तोहफों का ऐलान कर रही है। हाल ही में कंपनी ने 225 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। वहीं, अब ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया बजट प्लान पेश किया है। यह प्लान यूजर्स को 1GB या फिर 2GB नहीं बल्कि एक-साथ 2500GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करे। सिर्फ डेटा ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को Live TV चैनल्स व OTT का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: BSNL का सस्ता प्लान, चलेगा 50 दिन

BSNL ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर नए Silver Jubilee स्पेशल प्लान का ऐलान किया है। इस प्लान की कीमत 625 रुपये प्रति महीना है। इस प्लान में 700 रुपये से कम क कीमत में यूजर्स को कई सुनहरे बेनेफिट्स मिलेंगे। news और पढें: BSNL Holi Offer: 150 दिन + 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी FREE, होली के मौके पर रंग बरसे ऑफर

BSNL Rs 625 Plan

बीएसएनएल के नए ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 625 रुपये प्रति महीना है। इस प्लान में यूजर्स को 2500GB हाई-स्पीड डेटा का एक्सेस मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 75Mbps हो जाती है। जैसे कि हमने बताया बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स तो 600 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। वहीं, इसमें 127 प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। इन सब के अलावा, यह प्लान यूजर्स तो OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्रोवाइड करता है। इसमें आपको SonyLIV और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

BSNL Rs 225 Plan

बीएसएनएल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 225 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा, प्लान में डेली 2.5GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS की सुविधा शामिल है।