BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर, घट गई इस किफायती रिचार्ज प्लान की वैधता
BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर है। 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता घटा दी गई है। अब इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कम दिन की समय सीमा मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Jul 31, 2025, 10:09 AM (IST)
BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने फिर एक बार यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए अपने 99 रुपये वाले प्लान की वैधता को घटा दिया है। इस प्लान में अब पहले के मुकाबले कम दिन की वैधता मिलेगी। इसका मतलब है कि यूजर्स कम समय के लिए कंपनी की सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे। इससे पहले सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 197 रुपये वाले पैक की वैधता को घटाया था।
BSNL 99 Prepaid Plan
टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता को घटा दिया है। इस प्लान में अब यूजर्स को केवल 15 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इससे पहले प्लान में 17 दिन की समय सीमा दी जाती थी। इस पैक को SIM कार्ड एक्टिव रखने के लिए लाया गया था।
अन्य बेनेफिट्स
बीएसएनएल के इस प्लान में केवल को वैधता में बदलाव किया गया है। इसके अलावा, प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट्स में कोई चेंज नहीं किया गया है। इसमें यूजर्स को पहले की तरह 50MB डेटा मिलता रहेगा। दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी दी जाएगी।
यहां है लिस्ट
कंपनी का यह प्रीपेड प्लान नई समय सीमा के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट है। इस प्लान को इस साइट पर जाकर रिचार्ज किया जा सकता है।
197 प्लान की डिटेल
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि 197 रुपये वाले प्लान की वैधता को कम किया है। अब इस प्लान में 54 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। इस अपडेशन से पहले प्लान में 70 दिन की समय सीमा दी जा रही थी। अन्य सर्विस पर नजर डालें, तो इस रिचार्ज पैक में 4GB डेटा मिलता है। इस पैक में 100SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही, कॉलिंग के लिए 300 मिनट भी मिल रहे हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।