Airtel के धांसू रिचार्ज प्लान, फ्री कॉल और अनलिमिटेड डेटा समेत मिलेंगे ये जबरदस्त बेनेफिट्स
अगर आप लंबी समय सीमा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। हम आपको नीचे Airtel के 56 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published By: ajay verma | Published: Mar 20, 2023, 07:01 PM (IST)
हाइलाइट
- Airtel के पास 56 दिन वाले कई प्रीपेड प्लान हैं।
- इन रिचार्ज प्लान्स में 5जी अनलिमिटेड डेटा मुफ्त में दिया जा रहा है।
- डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी फ्री में मिल रहा है।
Bharti Airtel देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अलग-अलग रेंज के कई प्रीपेड प्लान्स हैं। इनमें 56 दिन वाले रिचार्ज प्लान्स काफी पॉपुलर हैं, जिनमें बारे में हम आपको इस खबर में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इन सभी रिचार्ज प्लान में आपको आपको प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 5जी अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
Airtel का 479 रुपये वाला प्लान
कंपनी इस प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 100SMS के साथ 1.5GB डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, प्लान के साथ एयरटेल थैंक्स, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का एक्सेस मिल रहा है। इतना ही नहीं फास्टैग रिचार्ज करने पर 100 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इस डेटा पैक की समय सीमा 56 दिन की है।
Airtel का 549 रुपये वाला प्लान
इस रिचार्ज प्लान की वैधता 56 दिन की है। इसमें 100SMS के साथ रोज 2GB डेटा मिलता है। इसमें असीमित कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा, डेटा प्लान के साथ एक्सट्रीम ऐप, हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।
Airtel का 699 रुपये वाला प्लान
यह प्रीपेड पैक कंपनी के प्रीमियम प्लान्स में से एक है। इसमें रोजाना 3GB डेटा सहित 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अमेजन प्राइम, एक्सट्रीम ऐप, विंक म्यूजिक और हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस डेटा पैक की वैलिडिटी 56 दिन की है।
नोट : एयरटेल के इन सभी प्लान्स के साथ 5G अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है।
हाल ही बढ़ी इन प्रीपेड प्लान की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कुछ दिन पहले गुजरात, कोलकाता और मध्य-प्रदेश में 99 रुपये वाले प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की थी। अब इन सर्किल में यह रिचार्ज प्लान 155 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 24 दिन समय सीमा मिलती है और इसमें 1GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300SMS भी मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।