Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Mar 17, 2026, 06:29 PM (IST)
oco X8 Pro में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का भी रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3500 Nits की तक की है। डिस्प्ले का रेजलूशन 2772 x 1280 पिक्सल है। प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया है।
Poco X8 Pro Max 5G फोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3.0 पर काम करता है।
Poco X8 Pro Max 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल है।
Poco X8 Pro Max 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।
Poco X8 Pro Max 5G फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Poco X8 Pro Max 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी ने फोन को 9000mAh की धाकड़ बैटरी के साथ पेश किया है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Poco X8 Pro Max 5G फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है।
Poco X8 Pro Max 5G फोन की सेल भारत में 23 मार्च से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।