Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 19, 2026, 11:21 AM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 19, 2026, 11:21 AM (IST)
वीवो एक्स 300 एफई में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2640 x 1216 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
Vivo X300 FE में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Adreno 829 GPU मिलता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यदि यह स्टोरेज कम पड़े, तो आप गूगल की क्लाउड स्टोरेज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस मोबाइल फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें टाइम-लैप्स, फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, लाइव और स्लो-मोशन जैसे कैमरा स्पेक्स दिए गए हैं।
वीवो ने एक्स 300 एफई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसके साथ Aura light भी दी गई है। इससे शानदार फोटो क्लिक की जा सकती हैं।
Vivo X300 FE मोबाइल फोन में 6500mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसे 90 वॉट फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का साथ मिला है। इस हैंडसेट की डायमेंशन 150.83 x 71.76 x 7.99 mm और वजन 191 ग्राम है।
वीवो एक्स 300 एफई में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी, सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसमें Hi-Res audio वाले स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।
वीवो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,9999 रुपये है। इसका 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल 89,999 रुपये में मिल रहा है।
वीवो के इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 11,600 रुपये का ऑफ मिल रहा है। इसमें 3600 रुपये का कैशबैक और 8000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। वहीं, विजय सेल्स पर फोन 4000 रुपये की छूट पर मिल रहा है। इसके अलावा, हैंडसेट पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।