Follow Us on

50MP बैक और फ्रंट कैमरे वाले Oppo फोन पर 3500 की बंपर छूट, खरीदने के लिए मची लूट

50MP Back Front Camera Oppo Reno14 Pro 5G Gets 3500 Discount on Vijay Sales Check Price Specs Offer: ओप्पो रेनो 14 प्रो पर धमाकेदार डील मिल रही हैं।

Written By: Ajay verma | Edited By: Ajay verma | Published: Mar 28, 2026, 12:18 PM (IST) | Edited: Mar 28, 2026, 02:30 PM (IST)

zoom icon
18

Oppo Reno14 Pro 5G Display

ओप्पो रेनो 14 प्रो में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1272 × 2800 पिक्सल है। इसकी नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगा है।

zoom icon
28

Oppo Reno14 Pro 5G Processor

Oppo Reno14 Pro में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है। यह 8 कोर वाला सीपीयू है। इसमें ARM G720 MC7@1300MHz जीपीयू दिया गया है। इसमें 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसकी रैम 12 जीबी है।

zoom icon
38

Oppo Reno14 Pro 5G Camera

कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए रेनो 14 प्रो में 50MP का वाइड एंगल, अल्ट्रा वाइड एंगल और टेलीफोटो लेंस दिया है। ये तीनों ऑटो-फोकस सपोर्ट करते हैं। इसके जरिए 4के वीडियो शूट की जा सकती है।

zoom icon
48

Oppo Reno14 Pro 5G Front Camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए मोबाइल फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह ऑटो-फोकस से लैस है। इसमें फोटो, पोट्रेट, नाइट, अंडरवॉटर, स्लो-मोशन और टाइम-लैप्स जैसे कैमरा स्पेक्स मिलते हैं।

zoom icon
58

Oppo Reno14 Pro 5G Battery

इस स्मार्टफोन में 6200mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इस फोन को 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिला है।

zoom icon
68

Oppo Reno14 Pro 5G Other Details

Oppo Reno14 Pro में डेटा प्रोटेक्ट करने के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

zoom icon
78

Oppo Reno14 Pro 5G Price

Oppo Reno14 Pro शॉपिंग वेबसाइट विजय सेल्स पर लिस्ट है। इस फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। इसका 512GB स्टोरेज मॉडल 60,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

Oppo Reno14 Pro 5G Deals

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से रेनो 14 प्रो को खरीदने पर 3500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है।