Xiaomi Pad 8 की कीमत लॉन्च से 1 दिन पहले लीक, जानें बजट में होगा या नहीं

Xiaomi Pad 8 की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यह टैब भारत में 10 मार्च को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से 1 दिन पहले ऑनलाइन सामने आई कीमत।

Published By: Manisha | Published: Mar 09, 2026, 07:28 PM (IST)

Xiaomi Pad 8 भारत में कल 10 मार्च को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से ठीक एक दिन पहले इस टैबलेट की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस टैब को तीन वेरिएंट्स में पेश करने वाली है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज से लेकर 12GB RAM + 256GB स्टोरेज तक के मॉडल शामिल होंगे। भारत से पहले यह टैब ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। फीचर्स की बात करें, तो ग्लोबल मॉडल में 11.2 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। और पढें: Xiaomi Pad 8 हुआ महंगा, 9200mAh बैटरी वाले टैब को अब इतने में खरीदें

Xiaomi Pad 8 Price in India Leaked

टिप्स्टर Abhishek Yadav ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Xiaomi Pad 8 की कीमत ऑनलाइन लीक की है। लीक की बात करें, तो टैब के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये होने वाली है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये होगी। वही टॉप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को 38,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। और पढें: 75 इंच तक के Xiaomi FX Mini LED TV भारत में हुए लॉन्च, कीमत मात्र 32999 रुपये से शुरू

Xiaomi Pad 8 Specs

ग्लोबल मॉडल के फीचर्स की बात करें, तो टैब में 11.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लैस होता है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 13MP का रियर कैमरा मौजूद है। और पढें: Xiaomi 17T स्मार्टफोन Leica ट्यून 50MP कैमरा के साथ भारत में हुआ लॉन्च, इन स्मार्टफोन्स से मिलेगी कड़ी टक्कर

वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होने वाला है। टैब की बैटरी 9200mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें Focus Pen Pro, Focus keyboard, stylus आदि का सपोर्ट मौजूद होगा। साथ ही कंपनी Xiaomi HyperOS 3 के साथ टैब को लेकर आने वाली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।