Xiaomi Pad 8 टैब 11.2 इंच बड़ी स्क्रीन और 9200mAh जंबो बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Pad 8 Launched in India: फाइनली शाओमी का लेटेस्ट एंड्रॉइड टैब भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 11.2 इंच का स्क्रीन व 9,200mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां जानें टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 10, 2026, 01:00 PM (IST)

Xiaomi Pad 8 फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट एंड्रॉइड टैबलेट है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 11.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस टैब में 13MP का रियर कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 9,200mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इस टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Xiaomi Pad 8 हुआ महंगा, 9200mAh बैटरी वाले टैब को अब इतने में खरीदें

Xiaomi Pad 8 Price in India, Availability

कंपनी ने Xiaomi Pad 8 को 33,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह दाम टैब के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के Nano Texture वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। क्रिएटर एडिशन की कीमत 41,999 रुपये है। Nano Texture Creator एडिशन की कीमत 43,999 रुपये होगी। और पढें: 75 इंच तक के Xiaomi FX Mini LED TV भारत में हुए लॉन्च, कीमत मात्र 32999 रुपये से शुरू

कंपनी ने इस टैब को दो कलर ऑप्शन Graphite Grey और Titanium Blue में पेश किया है। टैब की सेल 17 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। इसे आप Amazon के जरिए खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो SBI कार्ड के जरिए टैब पर अलग से 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है। यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही जारी रहेगा। Xiaomi Pad 8 कवर को आप 1499 रुपये में खरीद सकते हैं। Xiaomi Pad 8 Keyboard की कीमत 4,999 रुपये व Xiaomi Focus Pen Pro को 5,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Xiaomi Pad 8 Focus Keyboard का दाम 8,999 रुपये है। और पढें: Xiaomi 17T स्मार्टफोन Leica ट्यून 50MP कैमरा के साथ भारत में हुआ लॉन्च, इन स्मार्टफोन्स से मिलेगी कड़ी टक्कर

Xiaomi Pad 8 Features

फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इस डिस्प्ले में 800 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, इस टैब में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। टैब में 8GB RAM व 12GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। इसकी स्टोरेज 256GB तक की है। कंपनी ने इसमें 13MP का रियर कैमरा व 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 9,200mAh की है, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। टैब का डायमेंशन 251.22 x 173.42 x 5.75mm और भार 484 ग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।