WhatsApp यूजर्स के लिए चेतावनी, भूलकर भी न उठाएं इस नंबर से आ रही Call

WhatsApp पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग DOT ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें व्हाट्सएप यूजर्स को +92 नंबर से आने वाले कॉल को पिक न करने की सलाह दी गई है।

Published By: ajay verma
Published: Mar 29, 2024, 04:08 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर होने वाले ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं
  • इस वजह से DOT ने एडवाइजरी जारी की है
  • यूजर्स को +92 नंबर से आने वाले कॉल को पिक न करने की सलाह दी गई है

WhatsApp के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन ही में से एक अनजान नंबर है। इसके माध्यम से ठग लोगों को बातों में उलझाकर ठगी को अंजाम देते हैं। इस तरह के अपराध को रोकने के लिए केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग DOT ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं... और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

यूजर्स को मिल रही धमकी

दूरसंचार विभाग का कहना है कि पिछले कई दिनों से लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें सरकारी विभाग की ओर से व्हाट्सएप पर कॉल आ रहे हैं, जिनमें लोगों को अवैध गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उनके मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट करने की धमकी दी जा रही है। इसी कारण हमने एडवाइजरी जारी की है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर

इस नंबर से रहे सावधान

विभाग ने कहा कि यूजर्स को +92 विदेशी नंबर से आने वाली कॉल से सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह की कॉल को पिक न करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर इस नंबर से कोई कॉल आता है, तो उसकी शिकायत तुरंत संचार साथी वेब पोर्टल पर करें। और पढें: WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल

कॉल पर निजी जानकारी न करें शेयर

सरकार के दूरसंचार विभाग का कहना है कि हम अपनी तरफ से किसी को भी कॉल नहीं करते हैं और न ही किसी अधिकारी को ऐसा करने की अनुमति देते हैं। यदि यूजर्स के पास इस तरह के कॉल आते हैं, तो उस नंबर पर भूलकर भी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें।

कहां का है +92 कोड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि +92 नंबर पाकिस्तान का कॉल कोड है। ऐसे में सावधान रहने की बहुत जरूरत है। भूलकर भी इस कोड से आए कॉल को पिक न करें।

Chakshu पोर्टल की डिटेल

भारत सरकार ने इस महीने की शुरुआत में व्हाट्सएप स्कैम को रोकने के लिए Chakshu ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया था। इसका इस्तेमाल संचार साथी वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। इस पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सरकार का मानना है कि यह देश वासियों के बहुत काम आएगा और देश में साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगाने में भी बहुत मदद मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।