Vivo का ऐलान, अगले महीने लॉन्च करेगा खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo नवंबर में OriginOS 4 के साथ अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला है। इस ओएस का सपोर्ट Iot डिवाइस से लेकर स्मार्टफोन तक में मिलेगा।
Published By: ajay verma | Published: Oct 16, 2023, 04:54 PM (IST)
हाइलाइट
- Vivo खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है।
- इस ओएस को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
- इसके साथ ही OriginOS 4 को भी पेश किया जाएगा।
Vivo नवंबर में 2023 डेवलपर कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाला है। इस खास कार्यक्रम में OriginOS 4 को लॉन्च किया जाएगा, जो Android 14 पर बेस्ड होगा। इसके अलावा, कंपनी कॉन्फ्रेंस के दौरान सेल्फ-डेवलप्ड यानी कि खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी पेश करने वाली है। इसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज करना भी शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है इस ओएस के आने से यूजर्स के अनुभव बेहतर होगा और उन्हें ज्यादा सेवाएं मिलेंगी।
IoT डिवाइस इस OS पर करेंगे काम
वीवो ने अभी तक अपने ओएस को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि IoT (Internet of Things) डिवाइस इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।
इस ओएस का सपोर्ट वीवो और आइक्यू के स्मार्टफोन में दिया जाएगा, जिनमें ओरिजिनओएस 4 पहले से इंस्टॉल होगा। आपको बता दें कि वीवो से पहले Huawei ने साल 2021 में खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया था। इसका नाम Harmony OS है।
AI मॉडल भी होगा लॉन्च
वीवो ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा AI मॉडल को भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसका इस्तेमाल OriginOS 4 में किया जाएगा। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इसके आने से फोन की परफॉर्मेंस बढ़ने के साथ-साथ बैटरी बैकअप भी बढ़ेगा।
Vivo Y17s की डिटेल
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अक्टूबर की शुरुआत में Vivo Y17s को लॉन्च किया था। इस मोबाइल फोन को 12,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 1612 × 720 पिक्सल है। सीमलेस फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में MediaTek Helio G85 चिपसेट और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
वीवो वाय 17एस स्मार्टफोन की बैटरी 5000एमएएच की है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, डुअल सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।