UPI RuPay कार्ड से अब UAE में भी कर सकेंगे पेमेंट, PM Modi ने सर्विस का किया शुभारंभ

UPI RuPay card service in UAE: श्रीलंका और मॉरीशस के बाद आज 13 फरवरी 2024 को PM Modi ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में UPI RuPay कार्ड सर्विस लॉन्च कर दी है। अब भारतीय सीमापार बिना किसी रुकावट से पेमेंट कर सकेंगे। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 13, 2024, 07:25 PM (IST) | Edited: Feb 14, 2024, 11:48 PM (IST)

हाइलाइट

  • UPI RuPay कार्ड सर्विस UAE में लॉन्च
  • PM Modi और यूएई राष्ट्रपति ने UPI RuPay कार्ड सर्विस की शुरुआत
  • 12 फरवरी को श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू की थी यूपीआई पेमेंट सर्विस

UPI RuPay card in Abu Dhabi, UAE: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भारतीय UPI पेमेंट सर्विस को विश्वस्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं। 12 फरवरी को PM Modi ने श्रीलंका और मॉरीशस में UPI व RuPay कार्ड सर्विस को लॉन्च किया था। वहीं, आज 13 फरवरी को उन्होंने अबू धाबी में UPI RuPay कार्ड सर्विस लॉन्च कर दी है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मिलकर पीएम मोदी ने UPI RuPay कार्ड के जरिए पहली पेमेंट की। और पढें: एक क्लिक में ऐसे देखें सभी UPI Apps की पेमेंट हिस्ट्री, अब बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं

PM Modi इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर हैं। दौरे के पहले ही दिन पीएम मोदी ने भारतीयों को बड़ी सौगात देते हुए Abu Dhabi में UPI RuPay कार्ड सर्विस को लॉन्च किया। इस मौके पर उनके साथ यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी मौजूद रहे। और पढें: EPFO 3.0: ATM और UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्या पेंशन पर पड़ेगा असर?

UPI RuPay से पहली पेमेंट

यूएई राष्ट्रपति के समक्ष पीएम मोदी ने UPI RuPay कार्ड के जरिए यूएई में पहली पेमेंट की। इस सर्विस के साथ अब भारत से यूएई घूमने जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। अब वह अपने UPI RuPay कार्ड के जरिए बिना किसी रुकावट के सीमापार यूएई में आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स

आपको बता दें, यूएई से एक दिन पहले यानी 12 फरवरी को PM Modi ने दो अन्य देशों में UPI और RuPay कार्ड सर्विस को लॉन्च किया था। यह दो देश श्रीलंका और मॉरीशस हैं। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इन दो देशों में यूपीआई सर्विस का शुभारंभ किया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, श्रीलंका और मॉरीशस से पहले भारत की UPI पेमेंट सर्विस कई अन्य देशों में शुरू हो चुकी है। इन देशों में फ्रांस, सिंगापुर, नेपाल, भूटान आदि शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भारत के यूपीआई पेमेंट सिस्टम के साथ कई अन्य देश भी जुड़ेंगे।

भारत में नोटबंदी के बाद से डिजिटल ट्रांसजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने साल 2016 में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की मदद से UPI पेमेंट सिस्टम की शुरूआत की थी। इस सर्विस का उद्देश्य भारत में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना और कैश पर लोगों की निर्भरता कम करना है। यूपीआई सर्विस भारत में देखते ही देखते काफी लोकप्रिय हो गई है। अब लोग चाय-सुट्टा पेमेंट से लेकर लाखों तक की डील ऑनलाइन पेमेंट के जरिए करते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।