comscore

Spotify ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे अनोखा Bluetooth Speaker, कीमत 45 हजार

Spotify ने हाल ही में बेवरेज ब्रांड Liquid Death के साथ मिलकर एक बेहद अनोखा ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है, जिसका नाम Eternal Playlist Urn है। यह देखने में अस्थि कलश जैसा लगता है। इसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है और यह लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 26, 2026, 02:51 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Spotify ने एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया है जिसकी चार्चा काफी हो रही है। कंपनी ने बेवरेज ब्रांड Liquid Death के साथ मिलकर एक लिमिटेड एडिशन ब्लूटूथ स्पीकर पेश किया है, जो देखने में बिल्कुल एक पुराने अस्थि कलश (Urn) जैसा है। इसका नाम Eternal Playlist Urn रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला म्यूजिक-स्ट्रीमिंग Urn है।

Eternal Playlist Urn दिखता कैसा है?

Eternal Playlist Urn फिलहाल सिर्फ अमेरिका में सीमित संख्या में उपलब्ध है। इसे सफेद कलर के पुराने Cremation Urn की तरह डिजाइन किया गया है लेकिन इसके ढक्कन के अंदर एक छुपा हुआ स्पीकर लगा है। कंपनी ने इसे एक कलेक्टर आइटम के तौर पर पेश किया है। यह असली राख रखने वाले Urn जैसा दिखता जरूर है, लेकिन Spotify इसे ज्यादा एक नॉवेल्टी या यादगार प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रहा है। इस खास प्रोडक्ट की सिर्फ 150 यूनिट ही बनाई गई हैं, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ जाती है।

इस अनोखे Bluetooth Urn की कीमत और फीचर्स क्या हैं?

अगर कीमत की बात करें तो यह Urn सस्ता नहीं है। इसकी कीमत 495 डॉलर (करीब 45,000 रुपये) रखी गई है, हालांकि यह प्रीमियम स्पीकर ब्रांड्स जैसे JBL या Sony के हाई-एंड स्पीकर्स जितना महंगा नहीं है लेकिन फीचर्स के मामले में भी यह उतना एडवांस नहीं है। इसमें Wi-Fi या वॉइस असिस्टेंट की सुविधा नहीं दी गई है। यह किसी भी ब्लूटूथ-कंपैटिबल डिवाइस से कनेक्ट होकर गाने स्ट्रीम कर सकता है। Urn का वजन लगभग 2.4 पाउंड है और इसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट व एक छोटा ब्लू इंडिकेटर लाइट भी दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Eternal Playlist Generator क्या है और यह कैसे काम करता है?

हार्डवेयर के साथ-साथ Spotify ने ‘Eternal Playlist Generator’ नाम का एक डिजिटल टूल भी लॉन्च किया है, जो अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस टूल के जरिए यूजर्स अपनी ‘आफ्टरलाइफ प्लेलिस्ट’ बना सकते हैं। इसमें मजेदार सवाल पूछे जाते हैं जैसे ‘आपका इटरनल वाइब क्या है?’ या ‘आपकी पसंदीदा घोस्ट साउंड क्या है?’ यूजर के जवाब और उसकी सुनने की हिस्ट्री के आधार पर Spotify एक पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट तैयार करता है। कंपनी का कहना है कि इस प्लेलिस्ट को दोस्तों के साथ शेयर किया जा सकता है और अगर किसी ने Eternal Playlist Urn खरीदा है, तो वह इसे सीधे स्पीकर से सिंक भी कर सकता है।