Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की लॉन्च डेट हुई लीक, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 देंगे दस्तक!

Samsung Galaxy Unpacked की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक हो गई है। इस दौरान कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई है।

Published By: Manisha | Published: Apr 09, 2026, 08:39 PM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked का पहला इवेंट साल की शुरुआत फरवरी में आयोजित हो चुका है। इस दौरान कंपनी ने अपने मच-अवेटेड Galaxy S26 सीरीज को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी अपने दूसरे मेगा अनपैक्ड इवेंट को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है, जिसको लेकर लीक्स सामने आने लगी है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो सैमसंग का अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट जुलाई महीने में आयोजित होगा। लीक में डेट भी रिवील कर दी गई है। इस इवेंट के दौरान अपने नेक्सट जनरेशन Fold और Flip फोन लेकर आ सकती है, जो कि Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 हो सकते हैं। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Samsung Galaxy Unpacked Event Date leak

कोरिया के Korea Economic TV की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को मार्केट में पेश कर सकती है। यह इवेंट लंदन में आयोजित हो सकता है। फरवरी में आयोजित अनपैक्ड इवेंट को San Francisco, California में आयोजित किया गया था, जिस दौरान Galaxy S26 सीरीज को पेश किया गया था। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

फोल्ड 8 की बात करें, तो इसमें 8 इंच का मेन व 6.5 का कवर डिस्प्ले पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

Samsung Galaxy Z Fold 8 and Galaxy Z Flip 8 price leak and Specs

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 की कीमतें भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। लीक की मानें, तो फोल्ड 8 को कंपनी 1,74,999 रुपये में पेश कर सकती है। वहीं, इसका एक वाइड वर्जन भी दस्तक दे सकता है, जिसकी कीमत 1,95,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Galaxy Z Flip 8 को 1,09,999 रुपये और 1,27,000 रुपये में पेश किया जा सकता है।

फोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। Galaxy Z Fold 8 Wide को कंपनी 7.6 इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। वहीं, इसका कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का होगा। फोल्ड फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 4400mAh का अपग्रेड वर्जन होगा। वहीं, Flip 8 फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।