इंतजार खत्म! Samsung Galaxy Unpacked 2026 की डेट कंफर्म, इस दिन आएंगे कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026 की तारीख का ऐलान हो चुका है। कंपनी इसी महीने अपने नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मार्केट में पेश करने वाली है।

Published By: Manisha
Published: Jul 08, 2026, 01:07 PM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked 2026 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। यह इवेंट इसी महीने 22 जुलाई को आयोजित किया जाने वाला है। यह सैमसंग के मेगा टेक इवेंट में से एक है, जिसमें कंपनी अपने नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल सीरीज को मार्केट में पेश करती है। इस साल कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज और Galaxy Z Flip 8 को लेकर आने की तैयारी में है। कंपनी का दावा है कि अपकमिंग गैलेक्सी डिवाइस "intelligent capabilities" से लैस होने वाले हैं। माना जा सकता है कि कंपनी नए फोल्डेबल व फ्लिप फोन में एआई फीचर्स लैस हों। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्‍ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: तारीख

कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए Samsung Galaxy Unpacked 2026 की तारीख को कंफर्म कर दिया है। यह इवेंट 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत भारत में शाम 6.30 बजे होगी। इस इवेंट के दौरान कंपनी सैमसंग गैलेक्सी पोर्टफोलियो में नए स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। फिलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन के नाम को रिवील नहीं किया है। और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, कंपनी इसे Samsung Website, YouTube चैनल इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगी। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

Samsung Galaxy Unpacked 2026 में क्या कुछ होगा खास?

अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए कंपनी ने रिवील किया है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस AI एक्सपीरियंस से लैस होने वाले हैं। इसके अलावा, इनमें हार्डवेयर इनोवेशन भी देखने को मिलेगी, जो कि यूजर्स को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेंगे।

लीक्स की बात करें, तो इस साल कंपनी एक नहीं बल्कि 2 फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है। अभी तक कंपनी फोल्डेबल सीरीज के तहत एक फोल्डेबल फोन और एक फ्लिप फोन लेकर आती थी। हालांकि, इस साल इस सीरीज के तहत दो फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra लेकर आए जा सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिप में कंपनी Galaxy Z Flip 8 को पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 लीक फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 के लीक फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 7.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

फोल्डेबल फोन के अलावा ये डिवाइस भी दे सकते हैं दस्तक!

सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि कहा तो यह भी जा रहा है कि इस गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी अपनी नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टवॉच सीरीज भी पेश कर सकती है, जिसमें Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 शामिल हो सकते हैं। साथ ही सैमसंग का स्मार्ट ग्लास भी पेश किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।