Samsung Galaxy Unpacked 2026: फोल्डेबल फोन और एडवांस स्मार्टवॉच से आज उठेगा पर्दा! जानें कब और कहां देखें इवेंट

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आज लाइव होने वाला है, जिसमें Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra के साथ-साथ Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को पेश किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 22, 2026, 11:08 AM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड आज यानी 22 जुलाई को आयोजित होने वाला है। इस मेगा इवेंट में लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ-साथ फ्लिप डिवाइस से पर्दा उठाया जा सकता है। इसके अलावा, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच को भी उतारा जा सकता है। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 लॉन्च से 1 दिन पहले कीमतें हुई लीक, इस बार 3 लाख तक जाएगी रकम!

अगर आप सैमसंग लवर हैं और इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां ये बताएंगे कि इवेंट कितने बजे शुरू होगा, इसे कहां लाइव देखा जा सकेगा, कौन से डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं और उनमें कौन से फीचर्स मिलेंगे... और पढें: Spider-Man के साथ Samsung का नया कैंपेन हुआ वायरल, नई Galaxy Z Series के लिए रिलीज किया दमदार टीजर

कब और कहां देखें Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट ?

सैमसंग गैलेक्सी अन्पैक्ड इवेंट आज लंदन में होने जा रहा है। यह इवेंट भारतीय समयानुसार 6:30 बजे शुरू होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के न्यूरूम, वेबसाइट और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर देखी जा सकेगी। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च के कुछ ही दिनों में महंगा हुआ फोन, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

Samsung Galaxy Z Fold 8

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में 5.5 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है, जबकि इसका मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का होगा। फोटो क्लिक करने और वीडियो शूट करने के लिए 50MP का कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 10MP का कैमरा मिलने की संभावना है।

इस फोल्डेबल फोन में 4800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलेंगे। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन भी मिलेगा। इसकी कीमत भारत में 2.28 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

सैमसंग इस बार जेड फोल्ड सीरीज में जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को ला सकता है। इस फोन का मेन डिस्प्ले 8 इंच का होगा। इसमें 6.3 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिप दी जा सकती है। इसका कैमरा 200MP का होगा। साथ ही, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं, हैंडसेट के फ्रंट में 10MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Flip 8

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 में 4300एमएएच की बैटरी मिल सकती है। फोटो और वीडियो के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का बैक कैमरा दिया जा सकता है। इसकी कवर स्क्रीन 4.1 इंच और मेन स्क्रीन 6.9 इंच की हो सकती है।

Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2

सैमसंग फोल्डेबल फोन के अलावा गैलेक्सी वॉच 9 और वॉच अल्ट्रा 2 को पेश कर सकता है। सबसे पहले गैलेक्सी वॉच 9 पर आएं, तो वॉच को फास्ट प्रोसेसर और एआई फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है। इसमें इंप्रूव्ड बैटरी मिल सकती है। वॉच अल्ट्रा 2 में जीपीएस के साथ-साथ 800एमएएच की बैटरी और एडवांस एआई फीचर दिए जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।