Samsung Galaxy F54 5G के फीचर्स हुए लीक, तगड़ी बैटरी के साथ मिल सकता है 108MP का कैमरा

Samsung Galaxy F54 5G को अभी लॉन्च होने में समय है। लेकिन, इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर सामने आ गए हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: May 08, 2023, 05:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • Samsung Galaxy F54 5G स्मार्टफोन 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • यूजर्स को अपकमिंग स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • फोन की कीमत 27 हजार रुपये के आसपास रखी जाने की संभावना है।

कोरियन स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung गैलेक्सी F सीरीज के नए डिवाइस Samsung Galaxy F54 5G को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस ही बीच एक रिपोर्ट सामने आई है। इससे अपकमिंग मोबाइल की कीमत का पता चला है। साथ ही, इससे फोन के फीचर्स की भी जानकारी मिली है। लेकिन, रिपोर्ट में गैलेक्सी एफ 54 की लॉन्च टाइमलाइन का जिक्र नहीं किया गया है। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

ऐसे हो सकते हैं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट बताती है कि टिप्सटर गैजेट डाटा ने अगामी Samsung Galaxy F54 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। टिप्सटर के मुताबिक, अपकमिंग मोबाइल में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस स्क्रीन के ऊपर Corning Gorilla Glass 5 लगाया जाएगा, जिससे यह सुरक्षित रहेगी। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

पावर के लिए स्मार्टफोन में Exynos 1380 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

कैमरा

टिप्सटर की मानें, तो अपकमिंग मोबाइल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट करने वाला 108MP का कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो शूटर मौजूद होगा। जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कितनी होगी कीमत और कब हो सकता है लॉन्च

सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी एफ 54 की लॉन्चिंग या फिर कीमत के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन, पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत इंडियन मार्केट में 27 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

Samsung Galaxy F14 5G की डिटेल

याद दिला दें कि सैमसंग ने मार्च में एफ सीरीज में नया डिवाइस ऐड किया था, जिसका नाम Galaxy F14 5G है। इस फोन की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट, स्टोर और अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

सीमलेस फंक्शनिंग के लिए फोन में 5nm का Exynos 1330 प्रोसेसर और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह फोन Android 13 ओएस से लैस है। कैमरे पर नजर डालें, तो फोन 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।