comscore

Poco Pad 5G भारत में लॉन्च, मिल रहे 10,000mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स

Poco Pad 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ पेश किया है। टैबलेट की कीमत और सेल डिटेल नीचे बताई गई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 23, 2024, 12:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Poco Pad 5G ने भारतीय बाजार में एंट्री ले ली है। शाओमी की सब ब्रांड पोको का यह 5G टैबलेट कई दमदार फीचर्स के साथ आया है। टैबलेट ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है। भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट वाले सभी फीचर्स दिए हैं। साथ ही, यह काफी हद तक Redmi Pad Pro के समान है, जिसे भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। आइये, टैबलेट की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानते हैं। news और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर

Poco Pad 5G Price in India

पोको के इस टैबलेट को दो वेरिएंट में लाया गया है। टैबलेट का बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज से लैस है। बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। टैबलेट की सेल लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 27 अगस्त, 2024 से शुरू हो जाएगी। कंपनी इसके साथ एक साल के लिए Times Prime की मेंबरशिप दे रहा है। साथ ही, SBI, HDFC, ICICI बैंक के कार्ड पर 3000-3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। news और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

टैबलेट के सभी स्पेसिफिकेशन

Poco Pad 5G का डिजाइन बिल्कुल Redmi Pad Pro जैसा है। फीचर्स की बात करें तो टैबलेट में 12.1 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका रेजलूशन 2.5k, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 600 nits है। यह Stylus और कीबोर्ड को सपोर्ट करता है। बेहतर ऑडियो के लिए इसके फ्रंट में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इसमें दो माइक्रोफोन भी मिलते हैं। news और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट के बैक में 8MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इस टैबलेट में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 10,000mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। यह Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर रन करता है। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।