OPPO Reno 15 Pro दमदार फीचर्स के साथ लेगा एंट्री, यहां हुआ लिस्ट

OPPO Reno 15 Pro कई दिनों से लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस डिवाइस के फीचर्स लीक हो गए हैं। हाल ही में फोन को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 13, 2025, 09:17 AM (IST)

OPPO Reno 15 Series अगले सप्ताह ग्लोबल बाजार में दस्तक देने वाली है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले लाइनअप के प्रो मॉडल यानी OPPO Reno 15 Pro को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इससे डिवाइस के मॉडल नंबर की जानकारी मिली है। हालांकि, लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई डिटेल सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि यह सीरीज OPPO Reno 14 लाइनअप की सक्सेसर है, जिसे इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप के तहत OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro को बाजार में उतारा गया। और पढें: OPPO K15 Pro Series की लॉन्च डेट अनाउंस, जल्द दमदार फीचर्स के साथ देगी ग्लोबल बाजार में दस्तक

OPPO Reno 15 Pro 5G on TDRA

गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि OPPO Reno 15 Pro फोन TDRA पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुार, अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2813 है, मगर इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले डिवाइस को BIS और EEC जैसे कई प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। और पढें: 1800 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले स्मार्टफोन, खरीदने के लिए अभी करें ऑर्डर

कितना होगा स्क्रीन साइज ?

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि OPPO Reno 15 Pro के ग्लोबल वेरिएंट का स्क्रीन साइज 6.57 इंच हो सकता है, लेकिन चाइनीज मॉडल में इससे बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका साइज 6.78 इंच हो सकता है। और पढें: 50MP कैमरा वाले OPPO A5 Pro 5G को कम दाम में खरीदने का सुनहरा चांस, मिल रही धमाका डील

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

पिछली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो रेनो 15 प्रो में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 1.5के होगा। स्मूथ वर्किंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जिसे 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए मोबाइल फोन में OIS सपोर्ट करने वाला 200MP का मेन लेंस और 50MP के दो लेंस भी दिए जा सकते हैं। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

कब होगा लॉन्च होगी अपकमिंग सीरीज ?

स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के अनुसार, OPPO Reno 15 सीरीज 17 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है। इसके आने से ग्लोबल बाजार में Vivo, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।