OPPO Find X9 सीरीज 200MP Hasselblad टेलीफोटो सेंसर के साथ मारेगी एंट्री, कैमरा फीचर्स कंफर्म

OPPO Find X9 सीरीज भारत में 18 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। यह सीरीज 200MP Hasselblad टेलीफोटो सेंसर के साथ आएगी। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Nov 13, 2025, 06:43 PM (IST)

OPPO Find X9 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। यह सीरीज 18 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro फोन को पेश किया जाएगा। सीरीज लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स रिवील करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने रिवील किया है कि सीरीज के फोन 200MP Hasselblad टेलीफोटो सेंसर से लैस होने वाला है। इसके साथ ही फोन में एडवांस रियल-टाइम ट्रिपल एक्सपोजर HDR टेक्नोलॉजी दी जाएगी। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Oppo K14 5G को 774 रुपये देकर लाएं घर, 7000mAh बैटरी फोन पर यहां मिल रही 36 महीने की EMI

OPPO India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए OPPO Find X9 सीरीज के फ्लैगशिप कैमरा की जानकारी रिवील कर दी है। यह दुनिया का फोन होने वाला है, जो कि 200MP Hasselblad Telephoto कैमरा से लैस होगा। साथ ही इसमें 13.2x लॉसलैस जूम, रियलटाइम ट्रिपल एक्सपोजर HDR व True Colour आदि का सपोर्ट मिलेगा। True Colour फीचर के जरिए ओप्पो फोन किसी भी लाइट में आपके स्किन टोन पर बिल्कुल नेचुरल रखेगा। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

साथ ही OPPO Find X9 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा, जो कि तीनों कैमरों से फुल 50MP रेजलूशन फोटो लेने में सक्षम होगा। इसमें LUMO Image Engine दिया गया है।

OPPO Find X9 Series India launch

OPPO Find X9 सीरीज भारत में 18 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। यह लॉन्च इवेंट 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। आप इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के YouTube चैनल पर देख सकेंगे। फोन की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी लॉन्च वाले दिन यानी 18 नवंबर को रिवील की जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।