OnePlus 11 के साथ OnePlus Pad भी 7 फरवरी को होगा लॉन्च, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां
OnePlus 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में कंपनी वनप्लस 11 5G के अलावा एक Android Tablet लॉन्च करेगी और उसका नाम OnePlus Pad होगा।
Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 28, 2023, 09:20 AM (IST)
हाइलाइट
- OnePlus पहली बार Android Tablet लॉन्च करने जा रही है।
- OnePlus Pad में बैक पैनल पर सिंगल लेंस मिलेगा।
- OnePlus 7 फरवरी को क्लाउड 11 इवेंट का आयोजन करने जा रही है।
OnePlus भारत और ग्लोबल मार्केट में 7 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी की तरफ से इनवाइट भेजे जा चुके हैं। इस इवेंट के दौरान मोबाइल, इयरबड्स और टीवी के अलावा एक टैबलेट भी लॉन्च होगा। इस टैबलेट का नाम OnePlus Pad होगा और इसकी जानकारी चीनी टेक कंपनी ने खुद शेयर की है।
OnePlus Pad एक एंड्रॉयड डिवाइस है और कंपनी पहली बार कोई टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस के इस इवेंट के नाम क्लाउड 11 है। चीनी कंपनी ने अपने अपकमिंग टैबलेट का एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें बैक पैनल पर सिंगल कैमरा लेंस इस्तेमाल किया है।
फोन समेत लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट
वनप्लस के क्लाउड 11 के दौरान कंपनी Oneplus 11, Oneplus 11 5G, Oneplus TV और Earbuds को पेश करेगी। इन प्रोडक्ट को लेकर अब तक कई रेंडर्स और लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का पता चलता है।
OnePlus Pad के फीचर्स
TechRadar की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Pad को Halo Green कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा और कलर वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें बैक पैनल पर सिंगल Camera लेंस मिलेगा। वनप्लस पैड में एल्यूमिनियम एलॉय बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी लाइएगी कंफर्टेबल डिजाइन
लाइवमिंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग OnePlus Pad को कंफर्टेबल डिजाइन में पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट को लंबे समय तक आसानी से हाथ में पकड़ा जा सकेगा। कैमरा लेंस के नीचे ही कंपनी लोगो को जगह दे सकती है।
वनप्लस 11R 5G भी देगा दस्तक
इसके अलावा कंपनी वनप्लस 11 सीरीज का किफायती स्मार्टफोन वनप्लस 11R 5G को भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा लेंस मिलेगा। वहीं, क्लाउड 11 इवेंट को लेकर एक माइक्रोसाइट तैयार की गई है, जिसमें सबसे ऊपर एक तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन लिस्टेड किया है और यह वनप्लस 11 स्मार्टफोन होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।