OnePlus Pad की सेल भारत में इस दिन होगी शुरू, कीमत भी हुई लीक

लीक की मानें, तो कंपनी OnePlus Pad को भारत में 30 हजार से कम की कीमत में पेश करेगी। साथ ही टिप्सटर ने टैब की सेल डेट भी लीक की है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 12, 2023, 02:50 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus Pad में मिलती है 9510mAh की बैटरी
  • MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस है टैब
  • फरवरी में भारत में लॉन्च हो चुका है टैब

OnePlus Pad को भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, उस वक्त इसकी कीमतें रिवील नहीं की गई थी। कंपनी केवल यह खुलासा किया था कि टैब की प्री-बुकिंग अप्रैल महीने में शुरू होगी। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में अब वनप्लस के इस टैबलेट की कीमत और सेल डेट की जानकारी सामने आई है। खूबियों की बात करें, तो कंपनी का यह टैब MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस है। इस टैब में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसकी बैटरी 9,510mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं क्या होगी इस डिवाइस की भारत में कीमत। और पढें: OnePlus Pad 4 टैबलेट 13.2 इंस बड़ी स्क्रीन और 13,380mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

टिप्सटर Piyush Bhasarkar (@techkard) ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि OnePlus Pad की भारत में कीमत 23,099 रुपये होगी। इसके कंपनी 30 हजार से कम की कीमत में पेश करेगी। साथ ही टिप्सटर ने बताया कि इस टैब की सेल भारत में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, कंपनी ने इससे संबंधी किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। और पढें: Rs 20,000 से कम में खरीदें Top 5 Tablets, ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर मूवी स्ट्रीमिंग तक रहेंगे परफेक्ट

OnePlus Pad Specifications

-11.61 इंच का LCD डिस्प्ले और पढें: OnePlus Pad 4 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, टैब में मिल सकती है 13,380mAh की धाकड़ बैटरी!

-MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर

-Android 13

-13MP का रियर कैमरा

-8MP सेल्फी कैमरा

- 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग

-9510mAh बैटरी

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस टैब में 11.61 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2800 x 2000 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले में पीक ब्राइटनेस 500nits तक की है। इसके अलावा, टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। डिवाइस में Dolby Atmos ऑडियो के साथ क्वाड स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।

OnePlus Pad में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग वाली 9510mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है। इसका वजन 552 ग्राम और साइज 258 × 189.4 × 6.5mm है। यह Halo Green कलर ऑप्शन में आता है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6 802.11 ax और Bluetooth 5.3 मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।